उज्जैन में डूबने लगीं प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता नूरी खान उज्जैन की मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। नदी में जल सत्याग्रह के लिए उतरीं प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान अचानक डूबने लगीं। वो नदी के तेज बहाव के साथ बह रही थीं। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें नदी में कूदकर बचाया। नूरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। MP में पत्नी ने खोली मिलावटखोर पति की पोल मध्यप्रदेश के रतलाम में पत्नी ने अपने मिलावटखोर पति की खुद ही पोल खोल दी। महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। पत्नी ने फूड अफसरों को बुलाकर कहा कि पति 8 साल से नकली घी बना रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फूड अफसरों ने 38 किलो नकली घी जब्त किया। जिसके नमूने सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। MP के 28 जिलों में कोरोना बेकाबू मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। 28 जिलों में कोरोना के 5% की रफ्तार से मरीज निकलने लगे हैं। 15 दिन पहले 100 सैंपलों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी। अब यह संख्या बढ़कर 10 हो गई है। प्रदेश की संक्रमण दर 1% से बढ़कर 12% पहुंच गई है। MP में 24 घंटे में फिर ओला-बारिश मध्यप्रदेश में 24 घंटों के दौरान दो बार मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। पाकिस्तान से आने वाली ठंडी हवा 21 जनवरी से सक्रिय हो जाएगी। इससे शुक्रवार से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। 24 जनवरी से फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 5 दिन तक शीतलहर चलेगी। MP में हिंदुओं के पलायन की चेतावनी से हड़कंप रतलाम जिले में हिंदुओं के गांव छोड़कर जाने की चेतावनी से सरकार में हड़कंप मच गया। एसपी-कलेक्टर बुधवार सुबह भारी फोर्स के साथ सुराना गांव पहुंच गए। यहां दोनों धर्म के लोगों से बात की। अफसरों ने चौपाल में कहा कि गांव में पुलिस चौकी बनेगी। जिन लोगों पर तीन अपराध दर्ज हैं, उन्हें जिलाबदर किया जाएगा। एक महीने में सभी अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे। इधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां कोई भी भय का वातावरण नहीं बना सकता है।