राज्य
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भड़क उठे है। दरअसल दिग्विजय ने राजधानी भोपाल, राजगढ़, विदिशा और गुना जिले में टेम और सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत डूब में आ रहे परिवारों की समस्याओं को लेकर किसानों के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलने का समय मांगा था। लेकिन शिवराज ने एक बार समय देने की सूचना के बाद फिर समय देने से मना कर दिया। जिसके बाद दिग्विजय ने सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने की धमकी दी है।