MP - भोपाल में अचानक कार में लगी आग, ब्रेक की जगह दबा दिया था एक्सीलेटर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापमं चौराहा पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार कीलन देव टावर में रहने वाली एक लड़की एक प्राइवेट बैंक में डिप्टी मैनेजर हैं। वे शुक्रवार रात चिनार रिट्रीट से घर लौट रही थीं। कार लड़की चला रही थी। व्यापमं चौराहा की टर्निंग पर गलती से उससे ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। इससे कार अनियंत्रित होकर चौराहा के आईलैंड से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। लड़की कार छोड़कर बाहर आ गई। उनके साथ बैठे युवक भी कार से सही-सलामत बाहर आ गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। छिंदवाड़ा में युवक की मौत छिंदवाड़ा हॉस्पिटल के कोविड केयर वार्ड में भर्ती किए गए एक युवक की मौत हो गई। हालांकि युवक की RTPCR रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दरअसल युवक हर्रई ब्लॉक के बटकाखापा ग्राम नाचना निवासी नीलेश पिता रामलाल इनवाती को तबीयत खराब होने की वजह से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां प्रारंभिक तौर पर ऑक्सीजन कम होने की वजह से उसे प्रशासन ने उसे तत्काल कोविड- केयर के आईसीयू वार्ड में एहतियातन भर्ती कराया था। राहत की बात यह रही कि उसकी पहली rt-pcr रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, इंदौर में लोकल गाइड लाइन जारी इंदौर कलेक्टर ने बढ़ाते कोरोना को देखते हुए लोकल गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत अब कोविड सैैम्पल लेने के दौरान मोबाइल नंबर और पता गलत पाए जाने पर लैब के खिलाफ FIR दर्ज होगी। इसके साथ ही मास्क नहीं पहनने या नाक के नीचे होने पर 200 रु. जुर्माना होगा 24 घंटे में 5315 पॉजिटिव केस प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5315 पॉजिटिव केस मिले हैं। 1186 मरीज ठीक हुए। एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 25,523 हो गया है। इनमें से 819 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। मध्यप्रदेश में कोहरा और बादल पाकिस्तान से आ रही हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में कोहरा और बादल छा रहे हैं। दिन में ठिठुरन है। अधिकांश इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ। इसके साथ ही रविवार से नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है। आज रात से ही इसका असर दिखने लगेगा। बादल छाने से दिन का तापमान 20 डिग्री के आसपास ही रह सकता है।