Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Jan-2022

कार की छत पर चढ़े सीएम शिवराज पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से मध्यप्रदेश के कई इलाकों में फसल बर्बाद हो गई। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को निवाड़ी जिले के सियाखास गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने बर्बाद फसलों का जायजा लिया। यहां उनका जुदा अंदाज देखने को मिला। ग्रामीणों से चर्चा करने के लिए शिवराज कार की छत पर चढ़ गए। सीएम ने कहा कि हर खेत में मैं नहीं पहुंच सकता, सांसद और विधायक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल ही नहीं, ओलों से टूटे घरों के कवेलू का भी मुआवजा दूंगा। 30 हजार प्रति हेक्टेयर सहायता राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अशोकनगर के मुंगावली में ओलों से खराब हुई फसलों का जायजा लेने पहुंचे। चौहान शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से पृथ्वीपुर पहुंचें। वहां से मुंगावली के बजावन गांव के लिए रवाना हो गए। वहां 1 घंटे तक सीएम फसलों का जायजा लिया। साथ ही चौहान ने किसानों से उनका हाल भी पूछा। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान के लिए 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर सहायता राशि देने का ऐलान किया है। एमपी में मकर संक्रांति के रंग MP में मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। यह पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस बार पंचांग में सूर्य परिवर्तन के समय को लेकर मतभेद हैं। इसके कारण मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। मकर संक्रांति के त्योहार पर स्नान, दान-पुण्य, जप और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। भोपाल में शोरूम के क्वालिटी मैनेजर ने किया सुसाइड भोपाल में नेक्सा शोरूम के एक क्वालिटी मैनेजर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जन्मदिन के दूसरे ऑफिस में साथी केक लेकर पार्टी करने की तैयारी कर रहे। बीच में ही मैनेजर घर चले गए। शाम तक जब वे लौटकर नहीं आए, तो साथी उन्हें उनके फ्लैट पर पहुंचे। यहां वह फंदे पर मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की 23 जनवरी को शादी होने वाली थी। उन्होंने 5 लाख रुपए में शादी के लिए एक रिसोर्ट भी बुक करा लिया था। वे इकलौता चिराग थे। अगले 36 घंटे रहेगी प्रदेश में ठंड पाकिस्तान से आ रही हवाओं ने दो और सिस्टम एक्टिव कर दिए हैं। अगले 36 घंटे प्रदेश में ठंड रहेगी, इसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अभी जो दो सिस्टम एक्टिव हैं, काफी कमजोर हैं। इस वजह से ठंड का ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। प्रदेश में 16 जनवरी को एक के बाद एक दो और सिस्टम बनेंगे। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर में इसका ज्यादा असर रहेगा। रजा मुराद ने भोपाल के कांग्रेस विधायक के लिए प्रचार किया एक्टर रजा मुराद भोपाल में स्वच्छता के लिए ब्रांड एम्बेसडर नहीं होंगे। उन्हें एक दिन पहले ही भोपाल नगर निगम ने ब्रांड एम्बेसडर बनाया था, लेकिन नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी को यह आदेश निरस्त करने के निर्देश दे दिए।इस मामले में चर्चा है कि रजा मुराद ने भोपाल के एक कांग्रेस विधायक के लिए प्रचार किया था, इसी वजह से उनको ब्रांड एम्बेसडर से हटा दिया गया।