MP में धक्का लगने पर हत्या MP में धक्का लगने पर हत्या, Bhopal में चाकू और तलवारें चलीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में गुरुवार रात बच्चे की बर्थडे पार्टी में डांस करते समय झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में चाकू और तलवारें चलीं। 40 साल के मोनू उर्फ विनय शर्मा की हत्या कर दी गई। तीन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपी और मृतक पड़ोसी हैं। पांच कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है । सरकार के पांच कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के अलावा कृषि मंत्री कमल पटेल का नाम भी शामिल हो गया है। इनके अलावा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शिवराज कैबिनेट में 29 मंत्री हैं। शिवराज को मिलाकर कैबिनेट सदस्यों की संख्या 30 है। इसमें से पांच मंत्री पॉजिटिव आ चुके हैं। ओलों से खराब हुई फसलों का जायजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अशोकनगर के मुंगावली में ओलों से खराब हुई फसलों का जायजा लेने जा रहे हैं। वे दोपहर 2:30 बजे बजावन गांव पहुंच जाएंगे। वहां 1 घंटे तक सीएम फसलों का जायजा लेंगे उसके बाद विदिशा के लिए निकल जाएंगे। फर्जी दस्तावेज से सहायता राशि लेने का मामला मंदसौर में कोरोना से मौत होने पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर सहायता राशि लेने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए 50 हजार रुपए की राशि ली है। संभवत: मप्र का यह पहला ऐसा मामला है। कलेक्टर गौतम सिंह ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। हवाओं ने दो और सिस्टम एक्टिव किए पाकिस्तान से आ रही हवाओं ने दो और सिस्टम एक्टिव कर दिए हैं। अगले 36 घंटे प्रदेश में ठंड रहेगी, इसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है