Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jan-2022

MP में अब पहले TC देना जरूरी नहीं मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक से दूसरे स्कूल में एडमिशन के नियम बदले हैं। पहली से 8वीं क्लास के लिए एडमिशन के समय TC (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) जमा करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। स्टूडेंट्स को दूसरे स्कूल में एडमिशन लेने के बाद सेशन खत्म होने से पहले ट्रांसफर सर्टिफिकेट जमा करना होगा। 150 से ज्यादा गांवों में जमकर बरसे ओले प्रदेश में ठंड के बीच बीते चार दिन से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मंगलवार शाम सिवनी के 150 से ज्यादा गांवों में जमकर ओले बरसे। हालत ये हो गई कि खेतों और सड़कों पर ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई। अब तक प्रदेश में एक दर्जन से अधिक जिलों में ओले गिरे हैं। तीसरी लहर अब तक 12 की जान प्रदेश में तीसरी लहर अब तक 12 की जान ले चुकी है। लगातार दूसरे दिन सागर में 22 साल के युवक की मौत हुई है। एक दिन पहले सागर में ही 22 साल की लड़की की भी संक्रमण से मौत हो चुकी है। वही 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस इंदौर में 1169 आए हैं। भोपाल में 572 तो ग्वालियर में 555 मरीज मिले हैं। हादसे में दो लोगों की मौत छतरपुर जिले के नौगांव-छतरपुर के बीच फोरलेन पर मंगलवार देर शाम हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के दो टुकड़े हाे गए। कार में भी आग लग गई। बाइक सवार पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आग लगती देख कार में सवार लोग भाग गए। लोगों के सामने आजीविका का गंभीर संकट प्रदेश में तीसरी लहर की सबसे ज्यादा मार पर्यटन व्यवसाय पर पढ़ रही है। खजुराहो, पचमढ़ी, ओरछा, मांडू में सैलानियों की संख्या करीब दो तिहाई घट गई है। होटल खाली हैं, टैक्सियां स्टैंड पर खड़ी हैं और रेस्टोरेंट सूने। नतीजा यह कि पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।