लोन नहीं दिया तो बैंक में लगा दी आग कर्नाटक के हावेरी जिले में एक शख्स ने एक बैंक में आग लगा दी। बैंक ने उसका लोन रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। आरोपी का नाम वसीम हजरतसाब मुल्ला है और वह रतिहल्ली का रहने वाला है। यूपी में योगी को बड़ा झटका योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। मौर्य ने अपने पत्र में दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये को अपने इस्तीफे की वजह बताया है। मेंगलुरु के फिश प्रोसेसिंग प्लांट में केमिकल लीकेज कर्नाटक के मेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके बैकम्पाडी में एक फिश प्रोसेसिंग प्लांट में केमिकल लीकेज हो गया। इसके बाद वहां पर काम कर रहे 20 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त प्लांट में 80 कर्मचारी मौजूद थे। BJP में शामिल होने के लिए गोविंद गौड़े मंत्री पद और विधायकी दोनों छोड़ेंगे गोवा के निर्दलीय विधायक गोविंद गौड़े भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के लिए उन्होंने मंत्री पद और विधायकी दोनों से इस्तीफा देने का फैसला किया है। गोविंद गौड़े ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। वीवो अब नहीं रहेगी IPL की टाइटल स्पॉन्सर चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो अब IPL की टाइटल स्पॉन्सर नहीं रहेगी। उसकी जगह टाटा ग्रुप को IPL का नया टाइटल स्पॉन्सर बनाया गया है। अब IPL का नाम टाटा आईपीएल होगा। पिछले साल चीन और भारत में तनाव के बीच वीवो से टाइटल राइट्स ट्रांसफर नहीं हो पाया था। मायावती नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, बसपा राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है। INS विशाखापत्तनम से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण भारत ने आज पश्चिमी तट पर इंडियन नेवी के विध्वंसक INS विशाखापत्तनम से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। समुद्र से समुद्र में मार करने वाली इस मिसाइल का मैक्सिमम रेंज तक टेस्ट किया गया। टेस्ट के दौरान इसने सफलता से अपने टारगेट को मार गिराया। लता मंगेशकर हुई कोविड पॉजिटिव मुंबई में कोरोना से हालात भयावह होते जा रहे हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी इसकी चपेट में आ गई हैं। उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है। हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही। BSE का सेंसेक्स 221 पॉइंट्स ( बढ़कर 60,616 पर और निफ्टी 52 अंक बढ़कर 18,055 पर बंद हुआ। वोडाफोन आइडिया 20.88% की गिरावट के साथ सबसे टॉप लूजर रहा।