Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Jan-2022

MP में कोरोना से 22 साल की युवती की मौत मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित 22 साल की युवती की मौत हो गई। युवती सागर की रहने वाली थी। उसे 10 दिन से सर्दी और बुखार था। घर पर ही इलाज कराती रही। वही 24 घंटे में प्रदेश के चारों बड़े शहरों में कोरोना विस्फोट हुआ है। इंदौर में सबसे ज्यादा 948 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में 562 केस मिले। इनमें 39 बच्चे हैं। आरके मिगलानी भी कोरोना संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के OSD आरके मिगलानी भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिगलानी को दूसरी लहर में भी कोरोना हुआ था। चिरायु अस्पताल के डॉ. अजय गोयनका ने बताया कि मिगलानी को हल्का बुखार और खांसी है। दिग्विजय ने साधा RSS पर निशाना इंदौर में युवा कांग्रेस के सिंहनाद कार्यक्रम में पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने RSS पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- संघ रजिस्टर्ड संस्था नहीं है। इसकी सदस्यता नहीं है, कोई अकाउंट नहीं है। लोगों को बूस्टर डोज लगना शुरू प्रदेश में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60+ के लोगों को बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज लगना शुरू हो गया है। सोमवार शाम 5.30 बजे तक प्रदेश में 63 हजार 200 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया। सबसे ज्यादा 5715 डोज के साथ भोपाल टॉप पर है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस प्रदेश में बारिश और ओलों के बाद ठंड ने फिर जोर पकड़ा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में यह 8 डिग्री पर दर्ज हुआ। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी और धुंध रही।