Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jan-2022

मध्यप्रदेश में पहली बार वैक्सीनेटेड स्टूडेंट संक्रमित प्रदेश में पहली बार टीका लगवाने के बाद भी दो स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव आए हैं। दोनों भोपाल के रहने वाले हैं। संक्रमित छात्र 16 और छात्रा 17 साल की है । दोनों ने बताया कि किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। एक ने सर्दी-खांसी होने की बात कही। वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना की जांच कराई और पॉजिटिव आ गए। मुंबई से लौटे पंचायत मंत्री सिसौदिया भी पॉजिटिव मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पिछले दिनों मुंबई गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1577 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5044 हो गई है। इंदौर और भोपाल की स्थिति विस्फोटक है। उच्च शिक्षा विभाग भी एक्शन मोड प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग भी एक्शन मोड में है। विभाग के अधिकारी संक्रमण की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल, विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन क्लासेस चल रही हैं, लेकिन एग्जाम पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अभी ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा की है। मध्यप्रदेश में दो दिन और बरसेगा पानी मध्यप्रदेश में बादल-बारिश का मौसम अगले दो दिन और रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 5 से 6 घंटे में प्रदेशभर में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओले गिर सकते हैं। भोपाल के साथ ही ग्वालियर और बुंदेलखंड बेल्ट में इसका ज्यादा असर रहेगा। 12 जनवरी तक प्रदेश में इसी तरह मौसम रहने की संभावना है। पाकिस्तान से आई नमी भरी हवाओं का दूसरा सिस्टम एक्टिव होने से यह स्थिति बनी है। भोपाल में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का विरोध हेयर स्टाइलिस्ट और भाजपा सदस्य जावेद हबीब के थूक से महिला के बाल संवारने का विवाद भोपाल में भी बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जावेद हबीब के प्रदेश में किसी भी सैलून को खोलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। करणी सेना ने शनिवार को भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित सैलून पर ताला जड़ दिया।