Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jan-2022

ग्राइंडर मशीन के अंदर छिपा रखा था 28 लाख का सोना राजस्थान में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने शारजाह से आए एक पैसेंजर के पास से 28 लाख रुपए कीमत के सोने के 6 बिस्कुट जब्त किए हैं। इन बिस्कुट को इलेक्ट्रिक मीट ग्राइंडर मशीन के अंदर छिपाया गया था। इन्हें कस्टम एक्ट 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है और इसकी जांच जारी है। 7 चरणों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चुनाव होगा। शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के ऐलान से पहले बदले पंजाब के DGP पंजाब विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले CM चरणजीत सिंह चन्नी ने सूबे के नए पुलिस महानिदेशक यानी DGP के नाम पर मुहर लगा दी है। वीके भवरा 1987 बैच के IPS अफसर हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को ही नए DGP के नाम को मंजूरी दी। अब उनकी अगुवाई में ही पंजाब पुलिस विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। पहली बार पंजाब के चुनाव मैदान में किसान पंजाब चुनाव में पहली बार किसान राजनीतिक मैदान में हैं। किसान आंदोलन की सफलता के बाद 22 संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाया है। जिसके जरिए वह 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पंजाब की 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर किसान वोट बैंक प्रभावी है। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए BJP उम्मीदवार सरबजीत कौर ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। आम आदमी पार्टी(AAP) ने मेयर चुनाव के दौरान धांधली का आरोप लगया है। निकाय चुनाव में बीजेपी को 12 सीटें मिली थी। जबकि, 14 सीटें के साथ AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। गृह मंत्रालय ने मदर टेरेसा चैरिटी का FCRA रजिस्ट्रेशन बहाल किया केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी का फॉरेन कॉन्ट्रीब्यूशन रेग्युलेशन एक्ट (FCRA) रजिस्ट्रेशन बहाल कर दिया है। इस रजिस्ट्रेशन के बहाल होने के बाद अब संस्था विदेशों से चंदा ले सकेगी। अंडमान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता अंडमान आइलैंड पर आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह 11.12 बजे आए इस भूकंप का केंद्र जमीन से 55 किमी नीचे था। चीन के किंघई प्रांत में 6.6 तीव्रता का भूकंप चीन के किंघई प्रांत में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर ने इसकी तीव्रता 6.9 बताई है।