मुंबई से फिर पलायन कोरोना की पहली लहर में अचानक लॉकडाउन के बाद बड़े शहरों से घर लौटने वाले प्रवासियों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें हम सबने देखी हैं। महामारी की तीसरी लहर में एक बार फिर ऐसा ही नजारा दिख रहा है। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर डेरा जमाए हैं। यहीं से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें रवाना होती हैं। मुंबई के प्रवासियों में बड़ी संख्या इन्हीं इलाके के लोगों की है। तीसरी लहर में पहली बार 1.17 लाख नए केस मिले अमृतसर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी विदेश से आई दो चार्टर्ड फ्लाइट्स में 173 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दोनों फ्लाइट्स में 276 से ज्यादा यात्री सवार थे। इन सभी का एयरपोर्ट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 173 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शेष 103 यात्रियों की रिपोर्ट अभी आ रही है। दुनिया में 24 घंटे में 25 लाख केस ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए यहां शुक्रवार को पाबंदिया लगा दी गई हैं। सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में कोरोना के रिकॉर्ड 38,625 नए मामले दर्ज किए। इसके बाद यहां और नाइट क्लब्स को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जावेद हबीब बोले- मुझे माफ करो हेयर कट करते समय महिला के सिर में थूकने वाले जावेद हबीब ने अब एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनके ऐसा करने से किसी को ठेस पहुंची है, तो इसके लिए वे माफी मांगते हैं। हिन्दू संगठनों ने भी हबीब की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था। भारत के 90% लोगों को 1 डोज लग चुकी -पीएम मोदी कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (CNCI) के दूसरे परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- आज दुनिया कोरोना के नए वैरिएंट का सामना कर रही है। केसेस तेजी से बढ़ रहे हैं। 150 करोड़ वैक्सीन डोज का सुरक्षा कवच हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। आज भारत में 90 फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना को बड़ी कामयाबी जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकियों से पास से हथियार, गोला-बारूद समेत और भी कई चीजें बरामद की गई हैं। IGP कश्मीर ने इस बारे में जानकारी दी है। क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें गिरीं क्रिप्टोकरेंसी में बड़े पैमाने के पर हुई बिकवाली से बिटकॉइन शुक्रवार को 5% गिर कर 41,000 डॉलर से भी नीचे पहुंच गई। सितंबर के बाद यह अब तक का सबसे निचला लेवल इसका है। सेंसेक्स 142 पॉइंट्स बढ़ कर 59744 पर बंद शेयर बाजार में कल की भारी गिरावट के बाद आज तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 142 पॉइंट्स बढ़ कर 59,744 पर बंद हुआ। ऊपरी लेवल से इसमें 386 अंक की गिरावट आई।