MP: यशोधरा राजे सिंधिया CM ! भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को इंदौर की बॉस्केटबाल कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में शुरुआती संबोधन में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को आज की मुख्यमंत्री कह डाला। विजयवर्गीय भाषण देने आए तो उनकी जुबान फिसल गई। खेल मंत्री यशोधरा राजे को मुख्य अतिथि कहने के बजाय वे मुख्यमंत्री कह गए। इस पर उपस्थित लोग हंसने लगे। बात संभालते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कभी-कभी ऊपर से शब्द ऋषि निकलते हैं। मेरे मुंह से मुख्यमंत्री निकल गया। क्या पता ऊपर से वो कह रहे हो कि ऐसा ही हो, ऐसा ही हो, ऐसा ही हो। इतना कहने के बाद आयोजन में खूब हास्य हुआ लेकिन सियासी समीकरण भी टटोले जाने लगे और इसका वीडियो भी वायरल हुआ। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में चर्चा प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के विशेष विमान से दिल्ली जाने के बाद सियायत तेज हो गई है। इसे लेकर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने तंज कसा था। जिसके बाद मिश्रा मंगलवार शाम अचानक लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के घर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे से बंद कमरे में चर्चा हुई। महिला कैदी के साथ दुष्कर्म अलीराजपुर जिला जेल के दो जेल प्रहरियों पर पैरोल पर छूटी एक महिला कैदी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला अपने पति के साथ ही आलीराजपुर जेल में सजा काट रही है। एक्टिव केस बढ़कर 1544 प्रदेश में 24 घंटे में 594 कोरोना केस मिले हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1544 हो गए हैं। संक्रमण दर 1% पर आ गई। इंदौर में 1 मौत भी रिपोर्ट हुई है। प्रदेश में फिर बदला मौसम प्रदेश में मौसम फिर बदल गया है। मंगलवार की रात प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, उमरिया, रायसेन समेत करीब 12 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। इनमें सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को ग्वालियर-शिवपुरी समेत 11 जिलों में बारिश होने के आसार भी जताए हैं। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।