Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Jan-2022

दिल्ली में अब वीकेंड कर्फ्यू दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया है। मुंबई में डराता कोरोना कोरोना की तीसरी लहर के बीच मुंबई में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शहर के अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 4 दिनों के दौरान हॉस्पिटल्स में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 15% बढ़ गई है। PM मोदी ने मणिपुर में किया 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंफाल में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनके साथ ही मैं आज मणिपुर के लोगों का फिर से धन्यवाद भी करूंगा। आपने मणिपुर में ऐसी स्थिर सरकार बनाई जो पूरे बहुमत से, पूरे दमखम से चल रही है। ये आपके एक वोट के कारण हुआ। चीन के दुष्प्रचार पर भारत का पलटवार नए साल के मौके पर गलवान में भारतीय तिरंगा लहराया गया। इसकी एक तस्वीर सामने आई है, हालांकि अभी तक इस तस्वीर की पुष्टि आर्मी ने नहीं की है। न्यूज एजेंसी ANI ने सिक्योरिटी सूत्रों के हवाले से दो तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में सेना के 30 जवान तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। जवान हथियार लिए हुए हैं। लखनऊ मेदांता अस्पताल के 33 मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव UP के लखनऊ में मेदांता अस्पताल के 33 मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें इमरजेंसी वार्ड में तैनात 1 डॉक्टर भी शामिल है। सभी संक्रमित एसिम्प्टोमेटिक हैं। अस्पताल प्रशासन ने 800 कर्मचारियों के सैंपल्स की जांच की थी, इसमें 33 सैंपल्स पॉजिटिव मिले। फ्रांस में नया कोरोना वैरिएंट IHU मिला फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने एक नया कोरोना वैरिएंट डिटेक्ट किया है। इसकी उत्पत्ति का केंद्र मध्य अफ्रीकी देश कैमरून माना जा रहा है। इसे अस्थायी तौर पर IHU नाम दिया गया है। स्टडी के मुताबिक, इस वैरिएंट का पहला मरीज वैक्सीनेटिड वयस्क था, जो कैमरून की ट्रिप से फ्रांस लौटा था। दिल्ली समेत देश के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में बादल छा रहे दिल्ली समेत देश के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में हल्के बादल छा रहे हैं। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी के साथ बारिश हुई है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली में आज रात बारिश हो सकती है। मोदी ने अगरतला में MBB एयरपोर्ट का लिया जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा की राजनाधी अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी मौजूद रहे। पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश हिमाचल के लाहौल स्पीति और कुल्लू के पहाड़ों पर बर्फबारी फिर शुरू हो गई है। निचले इलाकों में बारिश भी हो रही है। इससे घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जलोडी दर्रा में बर्फबारी के बाद NH-305 बंद हो गया है।