इंदौर में प्रतिबंध की तैयारी, गाइडलाइन जल्द मध्यप्रदेश में कोरोना तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। प्रदेश में एक दिन में 221 नए केस मिले हैं। इनमें से आधे केस अकेले इंदौर में मिले हैं। यहां 24 घंटे में 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, जिस रफ्तार से केस बढ़ रहे हैं, वह खतरनाक है। प्रतिबंध लगाएंगे। शादियों में गेस्ट की संख्या सीमित करेंगे। बड़े कार्यक्रम कोई न कराएं। सीएम ने की सचिन अतुलकर की तारीफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा- पुलिसकर्मियों के लिए फिटनेस जरूरी है। उन्होंने बैठक में भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर का उदाहरण देते हुए कहा- पुलिसकर्मियों को सचिन की तरह आइडियल बनना चाहिए। अकसर देखने को मिलता है कि पुलिस अफसर भी फिटनेस पर ध्यान नहीं देते। उन्हें काम के साथ सेहत पर भी फोकस करना चाहिए। मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन रहेगी ठंडक पाकिस्तान से आ रही नमी भरी हवाओं (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है। दिन में ठंडक बनी हुई, जबकि रात को पारा उछल गया है। इंदौर समेत कुछ जिलों में रात का तापमान 11 से पार चला गया है। अभी तीन दिन इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि रायसेन के आसपास बादल होने से भोपाल में न्यूनतम तापमान में दो दिन से गिरावट आ रही है। भोपाल में अनकंट्रोल स्ट्रीट डॉग्स राजधानी में बढ़ते कुत्तों का आतंक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी जताई है। इस मामले में सीएम ने कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी को भी तलब किया है। बागसेवनिया इलाके में शनिवार को 4 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले किया था। घटना के बाद मानव अधिकार आयोग भी हरकत में आया। आयोग ने निगम कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को निगम रिपोर्ट सौंपेगी। निगम अफसरों का दावा है कि 2 महीने में 1600 से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। MP में 2 लाख टीनएजर को लगी वैक्सीन मध्यप्रदेश में 15 से 18 साल के किशोर और युवाओं के वैक्सीनेशन ने नया ट्रेंड दिखाया है। वैक्सीनेशन में हमेशा नंबर वन रहने वाला इंदौर इस बार बुरी तरह पिछड़ गया है। छतरपुर, सागर, देवास जैसे जिलों से भी कम वैक्सीनेशन यहां हुआ है। दोपहर डेढ़ बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में वैक्सीनेशन 2 लाख पार हो गया है। टॉप पर छतरपुर है। यहां पर 30 हजार का टारगेट पर 14 हजार 9 सौ 55 को टीका लगा है।