ओमिक्रॉन से देश में दूसरी मौत राजस्थान के उदयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए 73 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। सम्भवत: यह देश में इस वैरिएंट से दूसरी मौत है। CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि मौत पोस्ट कोविड निमोनिया से हुई है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। 21 और 22 दिसंबर को जांच में ये निगेटिव भी हो गए थे। मुंबई में 15 जनवरी तक पाबंदियां महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई में नए साल के जश्न के दौरान संक्रमण के खतरे को देखते हुए पूरे शहर में 15 जनवरी तक धारा 144 लगा दी गई है। अब एक साथ 5 से ज्यादा लोगों के एक जगह मौजूद होने पर रोक रहेगी। वहीं, मुंबई पुलिस ने लोगों को शाम 5 से सुबह 5 तक समुद्र तट, खुले मैदान और गार्डन में न जाने की सलाह दी है। कश्मीर में 3 और आतंकियों का सफाया श्रीनगर के पंथा चौक में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार आधी रात को हुए मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए हैं। ये सभी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 4 जवान घायल हुए हैं। इनमें 3 पुलिसकर्मी और एक CRPF का जवान शामिल हैं। कश्मीर घाटी में पिछले 48 घंटे के भीतर सुरक्षा बलों ने जैश के 9 आतंकियों का सफाया किया है। GST काउंसिल की 46वीं बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई GST काउंसिल की बैठक में रेडीमेड कपड़े पर टैक्स बढ़ाने का फैसला वापस ले लिया गया है। दिल्ली में काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री ने इसकी जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुकमा के किस्ताराम इलाके में हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव ब्लास्ट(IED) में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। नक्सलियों और CRPF को जवानों के बीच गोलीबारी भी हुई। NEET- PG काउंसलिंग; रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल वापस लिया NEET-PG 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों हड़ताल पर हैं। इस बीच डॉक्टरों ने शुक्रवार को हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन(FORDA) के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा,’ मरीज पहले से ही परेशान हैं, कई सर्जरी टाल दी गई हैं। व्यापारी पुष्पराज जैन के घर-दफ्तर पर छापा उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर, दफ्तर पर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी का नाम पुष्पराज जैन पम्मी है और वो समाजवादी इत्र बनाते हैं। पुष्पराज समाजवादी पार्टी से MLC भी हैं। उनका घर पीयूष जैन के घर से कुछ ही दूरी पर है। छापा अभी जारी है। कर्नाटक निकाय चुनाव में BJP को झटका कर्नाटक में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस ने गुरुवार को 20 जिलों में 58 शहरी स्थानीय निकायों के लिए हुए चुनाव में 498 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, BJP ने 433 और जद (एस) ने 45 सीटों पर जीत हासिल की है। तमिलनाडु में भारी बारिश तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को हुई भारी बारिश की वजह से चेन्नई के कई इलाकों में पानी भर गया है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री रामचंद्रन ने बताया कि बारिश से जुड़े हादसे मे 3 लोगों की मौत हो गई है।