Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Dec-2021

1 राजधानी देहरादून में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मिलेट फेस्टिवल का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया है। कृषि विभाग लगातार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर इस तरह के प्रयास कर रहा है। जिसमें काफी हद तक विभाग सफल भी हुआ है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से किसानों को एक मंच मिलता है। पहले जो खानपान केवल गरीबों का बताया जाता था, वो अब बड़े घरों के किचन में भी नजर आने लगा है। 2 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कांग्रेस भवन में आज उधम सिंह नगर के कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें यशपाल आर्य से प्रेरित होकर कई लोगों ने घरवापसी की जिसमें मुख्य रूप सेसुरेश गंगवार एवं उनकी पत्नी जिलापंचायत अध्यक्ष उधम सिंह नगर रेनू गंगवार व 24 जिला पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा इसके अलावाकुल 78 लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की 3 उत्तराखंड में आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम खराब होने की संभावना है। उत्तराखंड मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में 27 तारीख की शाम से 29 तारीख तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी होगी। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होगी। प्रदेश के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है और मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जिसके कारण प्रदेश में 3 दिन भयंकर ठंड बढ़ने के आसार हैं। 4 पुलिस ग्रेड-पे 46 सौ करने का मामला एक बार फिर से गूंजने लगा है। अब पुलिस के परिजनों ने आर-पार की लड़ाई, की चेतावनी सरकार को दे दी है। दरअसल पुलिस शहीद दिवस के दिन सीएम धामी द्वारा पुलिस ग्रेड पे 46 सौ शुरू करने को लेकर घोषणा कर दी गई थी,,,, लेकिन अभी तक इसका कोई शासनादेश जारी न होने से पुलिस परिजन सरकार के खासा नाराज हैं, 5 किच्छा से सटे गांव शांतिपुरी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर पूर्व सैनिकों व महिलाओ के समूह की अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लगातार देश के जवान सीमा पर अपनी जान निछावर करते हैं और सन 1971 की लड़ाई लडने वाले जवानों को अपने देश के प्रति सम्मान देने का समय है।