Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Dec-2021

1 पंचायत चुनाव में ओबीसी के आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निरस्त कर दिया गया है।जिसके बाद अब इस मामले को लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है।कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा जहां ओबीसी आरक्षण समाप्त करने के मामले में कांग्रेस को दोषी मान रही है।वही कांग्रेस भी इसके लिए प्रदेश सरकार को जवाबदार ठहरा रहीं है। पंचायत चुनाव की सरगर्मी के चलते 51ः ओबीसी वोटरो को लुभाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के द्वारा इस मामले को राजनीतिक तूल देते हुए आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार के दिन जिले में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के द्वारा पुतला दहन किया गया। 2 ओबीसी आरक्षण समाप्त करने को लेकर भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के द्वारा प्रदेश भर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,दिग्विजय सिंह और विवेक तंखा का पुतला फूंका गया।इसी क्रम में जिले में भी स्थानीय फव्वारा चौक में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का कहना था कि ओबीसी आरक्षण समाप्त करने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। 3 ओबीसी आरक्षण के मामले में राज्य सरकार द्वारा विधिवत कार्यवाही नहीं करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं के द्वारा सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के नेतृत्व में जिला युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस पुतला दहन में मौजूद थे।स्थानीय फव्वारा चौक में पुतला दहन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने मीडिया से चर्चा में बताया कि कांग्रेस आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर कोर्ट नहीं गई थी। जबकि भाजपा द्वारा ओबीसी आरक्षण समाप्त करने को लेकर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। 4 कॉलोनाइजर के द्वारा कॉलोनी विस्तार करने के साथ ही सार्वजनिक उपयोग की सरकारी सड़क पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके चलते इस मार्ग से आने जाने वाले रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कुछ ऐसी ही शिकायत लेकर बुधवार को वार्ड नंबर 16 सिवनी प्राणमोती के निवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे।जहां पर उन्होंने जिला प्रशासन के नाम सौपे गए ज्ञापन में बताया कि दर्शन बिहार कॉलोनी के कॉलोनाइजर के द्वारा क्षेत्र में शासकीय रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसे लेकर राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है। 5 नगर निगम में बुधवार को निगम कमिश्नर हिमांशु सिंह के द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली गई।बैठक के दौरान कंपाउंडिंग के कार्यों में लापरवाही बरतने पर दर्जन भर से ज्यादा इंजीनियरों को निगम कमिश्नर के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है यदि इसके बावजूद भी इंजीनियरों के कार्यो में सुधार नहीं होता है तो आगामी समय में इनकी वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश में निगम कमिश्नर ने जारी किए हैं। 6 अलका बिग सिनेमा की सामने वाली गली में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया है।जिसके बाद यहां पर पुराव करने के बाद सड़कें यूं ही छोड़ दी गई है।इससे क्षेत्रीय रहवासियों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के गुबार के कारण राहगीर और क्षेत्रीय व्यापारी दोनों ही परेशान हो रहे है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिक निगम से क्षेत्र में समुचित कार्य कराए जाने की अपील की है। 7 परासिया रोड स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज में बुधवार के दिन यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा विविध प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य डॉ जैमिनी खानवे और मुख्य अतिथि सरदेशपांडे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 8 बहुजन समाजवादी पार्टी छिंदवाड़ा इकाई के द्वारा भी ओबीसी आरक्षण समाप्त करने के विरोध में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें बहुजन समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश में ओबीसी आरक्षण पंचायत चुनाव के दौरान बहाल किए जाने की मांग की। 9 कांग्रेस के षड्यंत्र के चलते मध्यप्रदेश के पंचायत और निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में रोक लगा दी है । कांग्रेस के इस कृत्य से प्रदेश में निवासरत् लगभग 51 प्रतिशत अन्य पिछड़ा में अत्यंत रोष व्याप्त है ।पंचायतों के लगभग 70 हजार अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित पदों पर चुनाव न होने से इस वर्ग को हानि हुई है। उक्ताशय की बातें भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कही। 10 डेनियलसन डिग्री कॉलेज में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञों के द्वारा अपने विचार विद्यार्थियों को बताए गए।इस अवसर पर संस्था के पूर्व प्राचार्य एस ब्राउन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र नाफड़े सहित समस्त स्टाफ मौजूद था 11 नगर निगम की टीम के द्वारा बीते दिन होटल देव और खजरी रोड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। 12 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी मधुकरराव कुकडे बुधवार के दिन छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कॉफी हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रखा गया था। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया कि पार्टी के द्वारा मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में चुनाव लड़ा जाएगा। 13 मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग के द्वारा ईको पर्यटन विकास बोर्ड की अवधारणा पर स्कूली विद्यार्थियों में वन व वन्य प्राणी के बारे में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से अनुभूति कैम्प का आयोजन बुधवार को दक्षिण वन मंडल छिंदवाड़ा सामान्य के वन परिक्षेत्र बिछुआ के वन ग्राम बोरिया में किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने वन्य प्राणी और वन संरक्षण का ज्ञान अर्जित किया 14 जुन्नारदेव नगर पालिका और पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से जुन्नारदेव मुख्य बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान नगर पालिका के अमले द्वारा सड़कों से बाहर आए टीन शेड और पाल पट्टी को हटाने की कार्यवाही भी की गई।अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई में नगर पालिका अमला पुलिस प्रशासन के एसआई मनीष बसेड़िया ,आरक्षक नितेश रघुवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे। 15 जुन्नारदेव में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में वीर क्रांतिकारियों के जीवन परिचय को जन जन तक पहुंचाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मदरसा मोहम्मदिया में किया गया द्यजिसमें नगर के 7 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया स प्रतियोगिता का प्रश्न मंच संचालन शिक्षक फिरोज जई सेवानिवृत्त शिक्षक जीएस खान ने किया द्य इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य साबिर अली ने क्रांतिकारी मजहरूल हक और अशफाक उल्ला खान के जीवन परिचय पर विस्तार पूर्वक वर्णन किया द्य