Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Dec-2021

मानहानि केस पर तन्खा का बड़ा बयान 1 वरिष्ठ वकील और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि ओबीसी आरक्षण मामले में भाजपा को अनर्गल बयान मंहगे पड़ेंगे। 10 करोड़ का मानहानि का केस शीतकालीन अवकाश के बाद दायर कर दिया जाएगा। इसके लिए डेढ़ लाख की कोर्ट फीस का चेक तैयार है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं द्वारा आरोप लगाए जाने से आहत हूँ। 2 जबलपुर जिले के गोरखपुर में नगर निगम जोन कार्यालय के पास रामपुर की रहने वाली 5 साल की मासूम अमोली का शव आज सुबह शक्ति नगर रोड पर ढलान के पास बने कुएं में मिला। कुआं ऊपर से लोहे की जाली से बंद है। इसलिए पुलिस को आशंका है कि बच्ची की हत्या की गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद कुएं की जाली हटाकर बच्ची के शव को बाहर निकाला। 3 सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओ ने आयुक्त नगर निगम जबलपुर को एक ज्ञापन देकर आधारताल रद्दी चौकी के पास स्तिथ ब्रिगेडियर अब्दुल हामिद की याद में बने स्मृति चिन्ह को पुनः स्थापित करने की मांग की है। नगर निगम द्वारा अधारताल में रोड के सौन्द्रीयकरण किये जाने के कारण वंहा पर स्तिथ अब्दुल हामिद की स्मृति चिन्ह को अलग कर दिया गया था जिस वजह से मुस्लिम समाज के लोगो में काफी नाराजगी देखि जा रही थी। 4 जबलपुर का तिलवारा पुल एक बार फिर खुदकुशी का जरिया बना है। यहां एक महिला ने पुल से मौत की छलांग लगाई। जैसे ही महिला पुल से नीचे गिरी वैसे ही वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पास एक पर्स मिला है, जिसमें मौजूद दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। मृत महिला का नाम अनुजा खत्री बताया जा रहा है जो गढ़ा शासकीय कन्या शाला स्कूल की शिक्षिका थी। पुलिस का कहना है कि करीब दो साल पहले उसकी पति की भी मौत हो चुकी है। महिला ने खुदकुशी क्यों की इसका जवाब फिलहाल पुलिस के पास नही है। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 5 जबलपुर में स्वर्णकार समाज की जागृति कल्याण यात्रा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। 5 दिसम्बर को मैहर से शुरू हुई ये यात्रा 16 जनवरी को भोपाल में समाप्त होगी। जबलपुर पहुंचने पर यात्रा का सराफा बाजार में स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान स्वर्णकार समाज के लोगो ने स्वर्णकार आयोग के गठन और अन्य मांगो के संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।