Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Dec-2021

MP की राजधानी Bhopal ने झेली दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई गैस त्रासदी के 37 साल हो गए है । 2 और 3 दिसंबर 1984 की वो रात जिसमे JP नगर में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के प्लांट से लीक हुई मिथाइल आइसोसाइनेट ने हजारों परिवारों को तबाह कर दिया। इस रात को जब शहर चैन की नींद सो रहा था, तब गैस भोपाल के बड़े इलाकों में लाशों का ढेर बिछा रही थी। लाशों को ढोने के लिए गाड़ियां और कफन भी कम पड़ गए थे। रिकॉर्ड के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर 3787 लोगों की मौत गैस रिसाव से हुईं थी । सिंधिया देंगे दिग्गी को झटका इस दिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को पूर्व CM दिग्विजय सिंह के गढ़ और गृह नगर में बड़े कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इस दौरान महाराज 'राजा' को बड़ा झटका दे सकते हैं। सूत्रों की मने तो दिग्गी के करीबी और राघोगढ़ सीट से दो बार विधायक रहे मूलसिंह दादाभाई के पुत्र हीरेन्द्र सिंह (बंटी बना) को BJP में शामिल करा सकते हैं। रदेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक रुद्राभिषेक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में स्थित रदेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की। दूसरे राज्य और देश से आने वालों की निगरानी कोरोना की तीसरी लहर के अंदेशे के चलते भोपाल जिला प्रशासन ने कोविड संक्रमण वाले राज्य और देश से आने वालों की निगरानी बढ़ा दी है। शहर में बीते चार दिन में अलग-अलग देश और शहरों से आए यात्रियों में से 98 को प्रशासन ने सर्विलांस पर रखा है। इनमें 8 अमेरिका (यूएस) और 6 ब्रिटेन(यूके) से भोपाल लौटे हैं। मध्यप्रदेश देश में बना नंबर वन कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगाने के मामले में मध्यप्रदेश देश में नंबर वन हो गया है। गुजरात को पछाड़कर वह अब तक 5.12 करोड़ लोगों को पहली खुराक दे चुका है जो वैक्सीन के लिए लक्षित आबादी 5.49 करोड़ का 93.37% है।