Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Dec-2021

MP में 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल मध्यप्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इससे प्रदेश की 7 हजार ब्रांचों में दो दिन तक ताले लटके रहेंगे। भोपाल में 300 ब्रांच हैं। 5 हजार बैंककर्मी इस हड़ताल में शामिल रहेंगे। देशव्यापी हड़ताल में मध्यप्रदेश के सभी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी हिस्सा लेंगे। हस्तनिर्मित कागज प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ प्रणय पंड्या के साथ विश्वविद्यालय में स्थित हस्तनिर्मित कागज प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने आत्मनिर्भरता की जो पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलित की है, उससे असंख्य लोगों का जीवन आलोकित हो रहा है। कोरोना के 24 घंटे में 17 नए मामले मध्यप्रदेश में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में 17 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 पॉजिटिव भोपाल के हैं। इंदौर में 5, जबलपुर में 2 और अशोकनगर में 1 पॉजिटिव केस मिले हैं। इंदौर से चिंता वाली खबर यह है कि वहां जो 5 केस आए हैं, उनमें से 3 एक ही परिवार के हैं। इनमें भी दो स्कूली बच्चे हैं। मध्य प्रदेश में 13 IPS अफसरों का तबादला मध्य प्रदेश में 13 IPS अफसरों का तबादला कर दिया गया. इनमें भिंड एसपी मनोज सिंह भी शामिल हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग बेवसाइट अमेजन से हुए गांजा तस्करी केस की जांच कर रहे थे. सागर एसपी अतुल सिंह भी बदल दिये गए हैं. मध्य प्रदेश में बादल छाने लगे बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया और अरब सागर में तैयार हो रहे दूसरे लो प्रेशर की वजह से मध्य प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राजधानी भोपाल में भी सुबह से बादल और धुंध है। जिम संचालक की गोली मारकर हत्या ग्वालियर के आनंद नगर में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार से पांच हमलावरों ने 5 गोलियां मारीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिम संचालक का नाम पप्पू राय बताया गया है।