CM शिवराज ने कहा - अभी कुछ भी बंद नहीं होगा, लेकिन ...... CM शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन और मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर-जबलपुर में सामने आ रहे पॉजिटिव केसों पर चिंता जताई है। बुधवार सुबह करीब 1 घंटे तक उन्होंने MP की डिस्ट्रिक, ब्लॉक और पंचायतों की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि, अभी कुछ भी बंद नहीं होगा, लेकिन सावधान रहें, वरना हालात मुश्किल भरे हो जाएंगे। आज सावधानी नहीं रखी तो परिस्थितियां बहुत विकट वाली हो जाएंगी। रिटायरमेंट के दिन जूते की माला भेंट! रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह से रिटायरमेंट के दिन विदाई समारोह में बदसलूकी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार को जूते की माला भेंटकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। जवाब में अफसर ने कहा-धन्यवाद, थैंक्यू। MP में जमकर नाचा दूल्हा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग स्टेशन रोड पर निकली एक बारात में एक दूल्हा अपनी शादी में 15 फीट उंचे डीजे पर चढ़कर नाचने लगा। दूल्हे ने डीजे पर करीब आधे घंटे तक डांस किया। रिश्तेदारों के मनाने के बाद भी वो डीजे से उतरने को तैयार नहीं था। कड़ी मशक्कत के बाद दूल्हे राजा डीजे से नीचे उतरे। MP की महिला कॉन्स्टेबल कराएगी जेंडर चेंज मध्यप्रदेश में पहली बार एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को सरकार ने जेंडर चेंज कराने की इजाजत दी है। राज्य के होम डिपार्टमेंट ने बुधवार को इसके लिए परमिशन लेटर जारी किया। जेंडर चेंज कराने की प्रोसेस पूरी होने के बाद महिला की पहचान पुरुष कॉन्स्टेबल के रूप में होगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि मध्यप्रदेश का यह पहला केस है, जिसमें सरकार ने अपने किसी कर्मचारी को जेंडर बदलने की अनुमति दी है। MP में 24 घंटे में 17 कोरोना केस मध्यप्रदेश में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 17 केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 केस भोपाल के हैं। इंदौर में 5, जबलपुर में 2 और अशोकनगर में 1 पॉजिटिव केस मिला है। 12 दिन के भीतर प्रदेश में 188 केस मिल चुके हैं। एक्टिव केस 124 हैं। ऐसे में 1 दिसंबर से ही प्रदेशभर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बढ़ गई है। MP में ओले गिरने की आशंका बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने कम दबाव और वेस्टर्न डिर्स्टबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मध्यप्रदेश में बादल और बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई संभागों में बारिश हो सकती है। इसका ज्यादा असर इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और ग्वालियर, चंबल संभागों में दिखाई देगा।