Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Nov-2021

आगामी की 21 नवंबर को अशोकनगर जिले में होने वाली बाले आंदोलन को भीम आर्मी ने वापिस ले लिया है। मदागन एवं शाडौरा में हुये विवाद के दोनों पक्षो से जुड़े लोगों ने संयुक्त रूप से जिले के वरिष्ट अधिकारियों के साथ बैठक की है ,जिसमे इस मामले में पूर्व में दर्ज हुई सभी एफआईआर में निष्पक्ष जांच की मांग की है।दोनों पक्षों ने प्रकरणों से संबंधित कुछ तथ्य प्रशासन को बताये है।प्रशासन द्वारा उक्त तथ्यों पर भी जांच कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया है।इसके बाद आंदोलन को वापिस लिया गया है।सभी संगठनों ने भीम आर्मी द्वारा 21 तारीख को होने बाले आंदोलन को वापिस लेने के फैसले का स्वागत किया