Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Nov-2021

मध्यप्रदेश भाजपा में भी गुटवाजी खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियों के दौरान का आया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह और भोपाल के पूर्व महापौर अलोक शर्मा में जमकर विवाद हुआ है। भाजपा नेता अलोक शर्मा ने पिछड़ा बर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामने जमकर अपशब्द कहे। भाजपा के OBC नेता भगत सिंह कुशवाह का दोष सिर्फ इतना था कि पुलिस अधिकारी द्वारा PM के दौरे से संबंधित जानकारी मांगने पर कुशवाह ने कृष्णा गौर से जानकारी मांगने का कहा दिया। इतना सुनते ही अलोक शर्मा आगबबूला हो उठे आलोक ने कहा कि हम 40 साल से भोपाल में राजनीति कर रहे है आप बाहरी होकर यहाँ राजनीति करोंगे। आलोक यही नहीं रुके उन्होंने भगत सिंह कुशवाह को जमकर झाड़ा। इस पूरे मामले को लेकर OBC महासभा के महासचिव तुलसीराम पटेल ने कहा कि अगर आलोक शर्मा OBC नेता भगत सिंह कुशवाह से क्षमा नहीं मांगते है तो आलोक शर्मा का पुतला दहन किया जायेगा।