Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Nov-2021

89 हजार नगद, एक गाड़ी समेत कई मोबाइल हुए जब्त इन दिनों बड़वारा पुलिस पूरे एक्शन मोड़ पर नजर आ रही है एक के बाद एक बड़ी कार्यवाही कर कटनी जिले की सुर्खियों में बना हुआ है दरअसल कटनी जिले के विलायतकलां क्षेत्र बड़वारा क्षेत्र में लम्बे समय से जुआ संचालित होने की सूचना एसपी सुनील जैन को मिल रही थी जिस पर बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित पर कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए, जिस पर बड़वारा टीआई अपने पुलिसबल के साथ मौके पर जा पहुंचे। ओर जुआ में संलिप्त 11 जुआड़ियों को घेराबंदी कर धर-दबोचा... जिनसे लगभग 90 हजार नगद, एक गाड़ी समेत कुछ मोबाइल जब्त हुए। आपको बता दे ये जुआ दो जिलों की बॉर्डर में संचालित किया जा रहा था जिसमे कटनी, उमरिया समेत अन्य जिलों के लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने सभी पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच जारी रखी है।