Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Nov-2021

MP में नोटा तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर हुई काउंटिंग में दो विधानसभाओं में नोटा तीसरे नंबर पर रहा। जोबट विधानसभा में नोटा 5603 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहा। पृथ्वीपुर विधानसभा में भी नोटा तीसरे नंबर पर रहा। नोटा को 1741 वोट मिले। CM शिवराज होंगे और मजबूत प्रदेश में उपचुनाव में भाजपा की जीत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद से बदलने की हवा बनाने वालों को जवाब दे दिया है। यह चुनाव जीतना शिवराज के करियर के लिए सबसे जरूरी था। दमोह उपचुनाव हारने के बाद उन पर भारी दबाव था। अगले विधानसभा चुनाव के लिए भी उन्होंने अपना दावा मजबूत कर लिया है। महाकाल में सुबह से मनाई जायेगी दिवाली मध्य प्रदेश में दीपोत्सव का पर्व सबसे पहले उज्जैन (Ujjain) में राजा महाकाल (Mahakal) के आंगन में मनाया जाता है. इस बार चतुर्दशी और अमावस्या एक ही दिन होने से एक दिन पहले मनाई जानी वाली राजा महाकाल की दिवाली (Diwali) अब गुरुवार को सुबह 56 भोग के साथ मनेगी. साले ने ली जीजा की जान बैतूल में दीदी और जीजा के बार-बार घर आने से साला इतना नाराज हुआ कि जीजा की जान ले ली। पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने आई अपनी मां को भी मारकर घायल कर दिया। जीजा इस बार फसल की बुआई के लिए ससुराल आया हुआ था। नगर निगम में भी 5-डे वीक सिस्टम राजधानी भोपाल में भी 5-डे वीक सिस्टम लागू कर दिया गया है। शनिवार व रविवार को नगर निगम के सभी ऑफिस बंद रहेंगे। वहीं, सोमवार से शुक्रवार तक वर्किंग होगी। ठण्ड ने दिखाया अपना असर इंदौर में इस बार ठण्ड ने दीपावली के चार दिन पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और तापमान गिरकर 13 डिग्री पर आ गया। इसके चलते मंगलवार रात तेज सर्द हवाएं रही जिसके चलते ठण्ड बढ गई और तापमान 13 डिग्री पर आ गया। इसके साथ ही बुधवार सुबह भी खासी ठंड रही। गेम की लत मां के अकाउंट से रिचार्ज किया, डर अपहरण की स्क्रिप्ट लिखी उज्जैन में 10वीं के छात्र ने खुद के अपहरण की साजिश रची। यकीन दिलाने के लिए खुद को चोट भी पहुंचाई। पकड़े जाने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। वह कोचिंग जाते समय घर से भाग गया था। परिवार वालों ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने खुलासा किया कि छात्र को फ्री फायर गेम की लत है। बिजली कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, लौटे काम पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 1 नवम्बर से दिवाली के ठीक पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल (Strike) पर गए बिजली कर्मचारियों (Electricity employee )ने हड़ताल वापस ले ली है। ऊर्जा विभाग के पीएस से चर्चा के बाद सरकार की तरफ से मिले भरोसे के बाद कर्मचारी अधिकारी काम पर लौट आये हैं।