Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Nov-2021

MP में सड़क पर चले चप्पल और चाकू होशंगाबाद के सिवनी-मालवा में SDOP ऑफिस के सामने दो दुकानदारों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के महिला-पुरुषों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे को थप्पड़-मुक्कों और चप्पल से मारा। एक युवक ने चाकू से भी दूसरे पर हमला किया। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। इस वीडियो सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है। दोनों पक्षों में झाडू की दुकान लगाने को विवाद हुआ था। MP उपचुनाव का आया रिजल्ट मध्यप्रदेश उपचुनाव में विधानसभा की तीनों और खंडवा लोकसभा सीट के परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने अपनी परंपरागत सीट रैगांव गंवा कर कांग्रेस की जोबट और पृथ्वीपुर सीट छीन ली है। खंडवा लोकसभा सीट भी भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 81 हजार से अधिक वोटों से जीत लिया है।भाजपा की जीत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जीत मध्यप्रदेश के काम की है। परिणाम बहुत अच्छे आए। जैसा सोचा था, उससे बेहतर रिजल्ट आए हैं। हम जनादेश का सम्मान करते हैं - कमलनाथ आज आए उपचुनाव के नतीजों से कांग्रेस सकते में है.उसके हाथ से एक सीट चली गयी है.चुनाव परिणाम के नतीजों पर पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा हम हार स्वीकार करते हैं.हार के कारणों की पार्टी समीक्षा करेगी.कमलनाथ ने कहा इन चुनावों में हमारा मुक़ाबला भाजपा के साथ-साथ उसके धनबल,प्रशासन के दुरुपयोग,सरकारी मशीनरी और गुंडागर्दी से भी था भोपाल-पुणे फ्लाइट फिर शुरू एअर इंडिया की भोपाल-पुणे फ्लाइट मंगलवार से फिर शुरू हो गई है. यह फ्लाइट अब हफ्ते में दो की जगह चार दिन चलेगी. इंडिगो ने भी आज से भोपाल-रायपुर फ्लाइट शुरू कर दी है. यह फ्लाइट यह हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी. एअर इंडिया की सुबह-शाम मुंबई जाने वाली और रात में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार ही चलेंगी. दिवाली से पहले मिले 10 कोरोना मरीज दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। आज 2 नवम्बर को प्रदेश में फिर 10 नए पॉजिटिव मरीज सामने आये जबकि पांच मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। नए पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 121 हो गई है। MP में दीपावली के बाद बढ़ेगी और ठंड पश्चिमी विक्षोभ के नार्थ वेस्टर्न रास्थान और पंजाब में सक्रिय होने का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। यही कारण है कि बीती रात का पारा सीजन में पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। अब तक 31 अक्टूबर की रात का पारा सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार-मंगलवार की रात यह 12.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।