Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Oct-2021

MP में एक साथ हुई 10 अंत्येष्टि दतिया के पंडोखर में शनिवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर आंख में आंसू ला दिए। जुबान जिस गली से भी चार बच्चों सहित 10 अर्थियां गुजरीं, लोग भावुक हो गए।यूपी के झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ था। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 7 महलासएं और 4 बच्चेक शामिल हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 32 लोग सवार थे। अस्पताल में बहस, सड़क पर गुंडागर्दी ग्वालियर KRH में हुई बहस सड़क पर मारपीट तक आ गई। हॉस्पिटल में एक बच्चे को ब्लड चढ़ाने के दौरान अटेंडेंट की डॉक्टरों से बहस हो गई। उसने मैनेजमेंट से शिकायत कर दी। डॉक्टरों ने आपत्ति जताई तो अटेंडेंट और उसके साथियों ने एक जूनियर डॉक्टर को पीट दिया। यह घटना गुरुवार रात की थी। इसके दूसरे दिन शुक्रवार की रात बदला लेने के लिए जूनियर डॉक्टरों ने फूलबाग पर अटेंडेंट को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। गाड़ियों में तोड़फोड़ की। निक्कर का जवाब सर्कस से बुरहानपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- यह कांग्रेस भी बड़ी अजीब है। मप्र में एकक्षत्र कमलनाथ हैं। मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष बनना है तो कमलनाथ, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना हो तो कमलनाथ, स्टार प्रचार बनाना है तो कमलनाथ। युवाओं का नेता नकुलनाथ... बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ। रावण दहन में सांसद की पॉपकॉर्न पॉलिटिक्स देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने पॉपकॉर्न बनाकर बच्चों को बांटे। उन्होंने बच्चों से बातें भी की। समर्थकों से भी चर्चा की। देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सोलंकी पुलिस लाइन स्थित स्टेडियम में आयोजित दशहरा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। ग्वालियर हाईवे पर फंसे हजारों वाहन ग्वालियर बायपास पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे के बाद जाम लग गया है। रात भर पुलिस जाम को खुलवाने में व्यस्त रही है। हुआ यूं था कि खेत से लौट रहे किसान दंपती को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद डाला। किसान की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर घायल है। घटना से आक्रोशित किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। 250 फीट गहरी खाई में गिरा टूरिस्ट, मौत रानी दुर्गावती वन्यजीव अभयारण्य के जबेरा क्षेत्र में सेल्फी के चक्कर में युवक की जान चली गई। यहां स्थित नजारा पॉइंट पर शनिवार सुबह जबलपुर से आया युवक सेल्फी ले रहा था। पैर फिसलने के कारण वह करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरा। साथियों ने उसे तलाशा, नहीं मिलने पर वापस जबलपुर लौटे और परिजनों को साथ लेकर आए। इसके बाद सिंगरामपुर चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने वन अमले के साथ मिलकर करीब साढ़े सात घंटे में उसे खोजा। MPPEB के जरिए भर्ती का विरोध मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय में रिक्त पड़ी सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। दरअसल नगरीय निकाय के 20 हजार पदों पर MPPEB द्वारा भर्ती को लेकर अब कर्मचारी संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में पदाधिकारियों का कहना है कि यदि सभी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे तो फिर अनुकंपा नीति या नियमितीकरण नहीं की जा सकेगी।