MP में किसानों की पिटाई और बेइज्जती चंबल में खाद पर बवाल बढ़ता जा रहा है। मुरैना के कैलारस में फसलों को बचाने के लिए खाद लेने गए अन्नदाता पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं, तो भिंड में मंत्री ने बेइज्जती भी कर डाली। नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री OPS भदौरिया को गांव वालों ने जब खाद न मिलने की समस्या बताई, तो वे झल्ला उठे। बोले- चल हट, दिखाई नहीं दे रहा है, कलेक्टर से बात कर रहा हूं.. तमीज नहीं है.. तुम क्या राष्ट्रपति हो.. …। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों ने BJP को घेरना शुरू कर दिया। सड़कों पर दौड़ा मगरमच्छ मंदसौर के एक गांव में सड़क पर मगरमच्छ दिखाई देने से राहगीर दहशत में आ गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी कमलेश सालवी ने बताया कि घटना भानपुरा के बाबुल्दा गांव की है। हायर सेकेंडरी स्कूल के पास से गुजरने वाली सड़क पर करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था। सड़क किनारे स्कूल होने से लोग ज्यादा डर गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी रैगांव में मान गया बागरी परिवार सतना के रैगांव विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को भाजपा के लिए राहत वाली खबर आई है। टिकट नहीं मिलने से बागी हुए पूर्व मंत्री और दिवंगत विधायक जुगल किशोर बागरी के बेटे और बहू ने नामांकन वापस ले लिया है। पुष्पराज बागरी तो नामांकन भरने के बाद ही सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले थे। इसके बाद उनके नाम वापसी की चर्चा तेज हो गई थी। बुलेट पर लड़की की तलवारबाजी नवरात्र के आखिरी दिनाें में माता की भक्ति चरम पर है। इस दाैरान गरबा पंडालों में कलाबाजी भी देखने काे मिल रही है। मंगलवार रात भी देवास में युवा क्लब राधागंज की ओर से आयोजित गरबा रास के दौरान कॉलेज छात्रा आयुषी चौहान ने बुलेट पर खड़े होकर तलवारबाजी का हुनर दिखाया। इतना ही नहीं वह स्टूल पर खड़ी होकर भी काफी देर तक तलबारबाजी करती रही। MP से मानसून की विदाई के बाद गर्मी बढ़ी MP में मानसून की विदाई के बाद गर्मी बढ़ गई है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। ग्वालियर और होशंगाबाद में 37 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में 33 से 34 डिग्री के बीच तापमान चल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तेज धूप ने बढ़ा रखी है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक 15 अक्टूबर के बाद ठंड की एंट्री होने की बात कह रहे हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मुरैना में CRPF जवान का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम मुरैना में CRPF के कंपनी हवलदार के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। परिवार वाले हवलदार वकील सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। वकील दिल्ली मंत्रालय में पदस्थ थे। वकील सिंह टैगोर की साथी जवान अमन सिंह से झगड़ा हुआ था। इसके बाद अमन सिंह ने वकील सिंह पर फायरिंग कर दी। 7 गोलियां लगी थीं।