मुख्यमंत्री धामी से मिले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल 1 केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रहलाद पटेल ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। 2 केंद्रीय जन शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल उत्तराखंड के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जल मिशन को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया इससे पहले केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की थी इस बैठक में राज्य के जल मंत्री बिशन सिंह चुफाल भी मौजूद थे समीक्षा बैठक करने के बाद प्रह्लाद पटेल भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर जल और नल मिशन को लेकर बड़े पैमाने पर काम किया है जिसका परिणाम है कि उत्तराखंड में भी हर घर जल और नल पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने मिशन पर काम किया है और 2022 तक वह इस टारगेट को पूरा कर लेंगे 3 कश्मीर मैं 5 दिनों में 7 भारतीय की निर्मम हत्या होने पर बजरंग दल ने अपना रोष जताया उत्तराखंड बजरंग दल ने कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद के विरुद्ध पाकिस्तान वे आतंकवाद का पुतला दहन किया बजरंग दल के अध्यक्ष विकास वर्मा ने बताया 1990 के दशक का माहौल आज भी कश्मीर में देखने को मिल रहा है लगातार हिंदुओं और सिखों टारगेट कर के मारा जा रहा है। 4 कांग्रेस पार्टी मिशन 2022 के लिए हर मोर्चे पर तैयारी में जुटी हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने और विपक्षी दलों से सोशल मीडिया पर मोर्चा लेने के लिए कांग्रेस पार्टी खासी तैयारी कर रही है। आज हरिद्वार में कांग्रेस के सोशल मीडिया ट्रेनिंग कैंप का आयोजन हुआ। सोशल मीडिया ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। 5 सरोवर नगरी नैनीताल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में नयना देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसकी तैयारी की जा रही है। शक्तिफार्म से आये मूर्ति कलाकारों द्वारा मूर्ति निर्माण किया जा रहा है।