Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Oct-2021

MP में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा 1 धार में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा धार में मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला को पहले जमकर पीटा गया। इसके बाद निर्वस्त्र कर बाल पकड़कर खींचा गया। वीडियो सामने आने और महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को शक था कि महिला की नजर बुरी है, इसलिए उनके घर में परेशानी बनी हुई है। 2 शिवराज बोले- अभी नहीं तो कभी नहीं मध्यप्रदेश उपचुनाव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, अभी नहीं तो कभी नहीं। यह चुनाव कार्यकर्ता के सम्मान का चुनाव है। इस बार चूक गए तो 30 साल भूल जाना। वंशवाद को समाप्त करने का चुनाव है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद की जगह नहीं है। खंडवा देख लो, रैगांव देख लो, भाजपा ने वंशवाद को शह नहीं दी, बल्कि कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। उनके काम के अनुसार ही पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। 3 अवैध खदान ने ली 3 मासूमों की जान इंदौर के सांवेर से 15 किलोमीटर दूर धनखेड़ी गांव में अवैध खनन ने 3 मासूमों की जान ले ली। तीनों की पत्थर खदान में डूब कर मौत हो गई। एक चरवाहे ने बच्चों के कपड़े देखकर गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद बच्चों के शव निकाले गए। 4 जोबट में कांग्रेस में घमासान आलीराजपुर के जोबट में कांग्रेस में बगावत हो गई है। पूर्व विधायक कलावती भूरिया के भतीजे दीपक भूरिया ने निर्दलीय पर्चा भरा है। कांग्रेस से महेश पटेल को टिकट मिलने के बाद से वे नाराज चल रहे थे। दीपक के मैदान में आने से यह उपचुनाव त्रिकोणीय हो सकता है। बीजेपी से सुलोचना रावत काे मैदान में उतरा है। 5 सतना में भाजपा में बगावत! सतना के रैगांव में भाजपा में बगावत हो गई है। टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी के बेटे और बहू पार्टी के खिलाफ चले गए हैं। पुष्पराज बागरी ने जहां खुद नामांकन दाखिल किया है। वहीं, देवराज ने अपनी पत्नी वंदना को चुनाव मैदान में उतार दिया है। शुक्रवार को दोनों ने ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। भाजपा द्वारा प्रतिमा बागरी को टिकट देने के बाद से ही इन्होंने बगावती रुख अपना लिया था। गुरुवार को वे अपने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसी मामले में पुष्पराज बागरी और उनके भाई सहित 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 6 MP में 24 घंटे में कोरोना के 6 नए केस MP में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 नए केस सामने आए हैं। इनमें 5 केस भोपाल के है, जबकि राजगढ़ में 1 पॉजीटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की टेस्टिंग कर रहा है। हालांकि, उनकी सेहत ठीक बताई जा रही है। 7 श्रीराम से की अरुण यादव की तुलना खंडवा में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने अरुण यादव की तुलना भगवान श्रीराम से की है। नायक ने खंडवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु राम की तरह यादव ने भी त्याग किया। वन में पैदल चलते हुए भगवान राम के पैरों में कांटे चुभे, उसी तरह खंडवा में कांग्रेस का मैदानी संगठन खड़ा करने में यादव एक साल तक पैदल चले। इस दौरान उनके पैरों में छाले तक पड़ गए। जब चुनाव लड़ने का मौका आया तो उन्होंने किसी और को मौका दे दिया। नायक जब भाषण दे रहे थे, मंच पर अरुण यादव भी मौजूद रहे।