Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Oct-2021

MP में विधायक पर FIR मुरैना के सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ गुरुवार रात जमीन की धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। कांग्रेस विधायक के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने सागरताल रोड पर 2 बीघा जमीन बेचने के बाद पीड़ित से 1.08 करोड़ रुपए लिए थे। इसके बाद जमीन पर कोर्ट में विवाद का बहाना बताकर जमीन नहीं दी। स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात शुक्रवारको शिवपुरी में महिला स्व सहायता समूह को सीएम शिवराज सिंह ने करोड़ों की सौगात दी और कहा कि हिंदुस्तान में पहली बार हो रहा है कि कारखाना अब स्व-सहायता समूह की बहनें चलाएंगी। 7 कारखाने हमने बनाए हैं। एक कारखाना शिवपुरी में बनाया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी में जन-कल्याण और सुराज अभियान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रदेश की 20 हजार महिला स्व-सहायता समूहों को लाभान्वित किया। MP उपचुनाव की तैयारी मध्यप्रदेश में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर BJP अगले सप्ताह उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा चारों सीटों पर स्थानीय नेताओं के साथ रायशुमारी कर रहे हैं। खंडवा लोकसभा सीट से दावेदार हर्ष सिंह चौहान और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस से शर्मा ने अलग-अलग चर्चा की। लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई पन्ना में सागर लोकायुक्त ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) और बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। आपूर्ति अधिकारी कलेक्टर चैंबर से महज 50 कदम की दूरी पर 1 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। वहीं, लिपिक ने भी रिश्वत के 15 हजार रुपए लिए थे। उन्होंने पेट्रोल पंप की NOC के नाम पर फरियादी से 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। एम्स के निलंबित डिप्टी डायरेक्टर को भेजा जेल फार्मासिस्ट से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार एम्स भोपाल के निलंबित डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) धीरेन्द्र प्रताप सिंह को सीबीआई ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। अब तक की जांच में सीबीआई को धीरेन्द्र के पास 2 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चल चुका है। सिवनी में भूकंप मध्यप्रदेश के सिवनी में शुक्रवार सुबह 11.49 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोगों ने कई बार कंपन महसूस किया। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 रही। अच्छी बात यह है कि कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। MP में हो रही बारिश मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का दौर चल रहा है, हालांकि अब भी कहीं-कहीं रिमझिम और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटों के दौरान पचमढ़ी में सबसे ज्यादा करीब ढाई इंच बारिश हो गई, तो सागर में एक इंच से ज्यादा पानी गिर गया। भोपाल में दोपहर बाद पानी गिरा। करीब तीन घंटे तक रिमझिम होती रही।