सागर जिला न्यायालय में आज जमकर हंगामा हुआ। दरअसल जिला न्यायालय प्रेमी जोड़ा कोर्ट मैरिज करने पहुंचा। वहां पहले से ही लड़की के परिजन मौजूद थे। लड़की को प्रेमी के साथ आते देख परिजनों ने प्रेमी जोड़े के साथ कोर्ट कैंपस में मारपीट शुरू कर दी। वहीं लड़की का भाई शादी नहीं कराने को लेकर वकीलों से उलझ पड़ा। इससे नाराज होकर वकीलों ने कोर्ट कैंपस के अंदर ही लड़के की भाई की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।दरअसल श्रद्धा पाराशर और रोहित रैकवार रैकवार दोनों सागर के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों साथ में शादी भी करना चाहते हैं। वहीं लड़की पक्ष इस शादी के विरोध में है। इसके कारण मंगलवार को प्रेमी जोड़ा शादी करने जिला न्यायालय पहुंचा था।