Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Sep-2021

विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम ने दी शुभकामनाएं 1 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य सदियों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।श्उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारधाम सड़क परियोजना एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का निर्माण तेजी से हो रहा है। इससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा। श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इसे विश्व स्तरीय धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। बद्रीनाथ मन्दिर के सौन्द्रयीकरण की दिशा में पहल की गई है। उ 2 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसानों का भारत बंद डोईवाला में सफल रहा किसानों को स्थानीय व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया तो कांग्रेस भी खुलकर आज किसानों के समर्थकों पर उत्तर आई। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा सुरेंद्र सिंह बॉबी व कांग्रेस नेता गौरव चौधरी ने कहा किसानों के समर्थन में अब पूरे देश के लोग आगे आ रहे हैं आज जिस तरह से व्यापारियों ने भारत बंद को अपना समर्थन किया है वह दर्शाता है कि केंद्र की नीतियों के खिलाफ अब लोग एकजुट होने लगे हैं 3 उत्तराखंड राज्य में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का एक बयान राजनीतिक हलचल मचा रहा है एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल को लेकर एक विवादित बयान दिया था कांग्रेस का आरोप है कि दुष्यंत गौतम ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है जिसके चलते हैं आज कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाली जाकर दुष्यंत गौतम के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है 4 रुड़की पहुँची पंजाब पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने बदमाश होने के शक में घेर लिया, इतना ही नही पुलिस टीम जिस आरोपी को पकड़ने आई थी उसे भी ग्रामीणों ने भगा दिया। ग्रामीणों और पुलिस टीम के बीच नोकझोंक और हाथापाई भी हुई, मुठभेड़ की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। वही पंजाब पुलिस को खाली हाथ ही बैरंग लौटना पड़ा। श् 5 संयुक्त किसान संगठनों द्वारा 27 सितंबर भारत बंद का आह्वान किया गया था।इसी के तहत सितारगंज ,नानकमत्ता,शक्तिफार्म सहित आसपास के सम्पूर्ण बाजार पूरी तरह बंद रहे।व्यापारियों द्वारा किसानों के समर्थन में अपनी -अपनी दुकानें बंद रखी गयी।किसानों ने सितारगंज नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और अमरिया चौराहे पर धरना भी दिया गया और केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई 6 पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज अस्पताल में डॉक्टरों को डांट फटकार लगाते हुए दिखाई पड़े लेकिन महाराज का दाव तब उल्टा पड़ गया जब लोगों की नजर महाराज कुर्ते पर लगे कॉलर माइक पर पड़ी. इसके बाद महाराज को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया.जब चुनाव नजदीक है, तो राजनीतिक पार्टियों ने भी महाराज के इस वीडियो स्टंट पर जमकर हमला बोला है. पौड़ी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामेश्वर राणा का कहना है कि साढ़े चार साल महाराज ने जनता से अपनी दूरी बना कर रखी.