सी एम ने यशपाल आर्य से मुलाकात 1 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह अचानक कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की आवास पहुंचे साथ ही, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 1 घंटा वार्तालाप चली...दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई,, आपको यह भी बता दें कि हालही में चर्चा थी कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कुछ विषयो को लेकर नाराज चल रहे हैं ,,इसके साथ ही कई बार यह अटकलें भी लगाई गई कि यशपाल आर्य भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं ,,इन्हीं चर्चाओं के बीच आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के यमुना कॉलोनी आवास पहुच गए, सीएम ने यशपाल आर्य के सरकारी आवास पर ब्रेकफास्ट किया और दोनों नेताओं के बीच की 1 घंटे बातचीत हुई,, 2 यूपीएससी की परीक्षा में 23 वी रैंक हासिल करने वाली शिक्षानगरी रूड़की की सदफ चौधरी को मुबारकबाद देने वालो का तांता लगा हुआ है। रुड़की की बेटी ने आईएएस बनकर पूरी शिक्षानगरी का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी पर हर कोई सदफ चौधरी को शाबासी देने उनके घर पहुँच रहा है। 3 पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश आज याद कर रहा है। देशभर में आज उनकी जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर डोईवाला के विभिन्न मंडलो के हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया है। आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1916 को पंडित दीनदयाल जी का जन्म हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। 4 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा है । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्या कर रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत पर भी गणेश गोदियाल ने निशाना साधा साथ ही उन्होंने कहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 56 भर्ती हुई है आखिर उस भ्रष्टाचार के मामले में सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है । 5 सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने नैनीताल आगमन पर माँ नयना देवी मंदिर में माँ के दर्शन कर पत्रकारों से कहा आम आदमी पार्टी ने जो कदम रोजगार, बिजली गारंटी आदि की जिम्मेदारी ली है। उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड तो स्वयं उधोगों का भंडार है यहाँ चार धाम यात्रा , पर्यटन व नैनीताल जिसका नाम विश्व मे बिख्यात है। रोजगार की इन स्थानों पर अपार सम्भावना है बस उसको तलाशने की जरूरत है। कर्नल कोठियाल ने कहा भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी अभी से घबराई हुई है। 6 जैसे जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक पार्टियां बयान बाजी करने में लगी हुई एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं कल भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के बयान पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हमला बोला है उनका कहना है कि भाजपा में हाउस खाली होने की प्रक्रिया गतिमान है बड़ों को अपनी बड़ाई नहीं करनी चाहिए और बड़ों को बोल नहीं बोलना चाहिए । उनका कहना है कि हाउस कहां फुल है यह तो आने वाला समय बताएगा 7 पिथौरागढ़ जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा व अहम फैसला लेते हुए पोक्सो एक्ट के तहत, एक अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है। दरअसल जनक बहादुर नाम का युवक अपनी ही साढ़े चार वर्षीय सौतेली बहन के साथ कई महीनों से शारीरिक उत्पीडन कर रहा था। किसी तरह मामला पुलिस तक पहुँच गया। बच्ची से पूछताछ व जांच किये जाने के बाद शारीरिक शोषण की पुष्टि हुई। और युवक को 3 अप्रैल 2021 को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। बच्ची की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता प्रमोद पंत ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पोक्सो एक्ट के तहत ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जनपद पिथौरागढ़ में यह पहला मामला है जिसमे बच्ची के साथ हुई इस तरह की घटना में फांसी की सजा सुनाई गई है।