राज्य
ग्वालियर में सर्कुलेट हुए एक वीडियो में एक डांसर 'तेरी आंखों का यह काजल' सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगा रही है। और उसपर एक युवक नोटों की बौछार कर रहा है। इतना ही नहीं इसी समय स्टेज पर एक युवक राइफल से हवा में एक फायर कर देता है। गोली की आवाज सुनने के बाद भी लड़की ठुमके लगाती रहती है। जब पुलिस ने गोली चलने के वीडियो की छानबीन की तो पता लगा कि यह वीडियो मुरार के सिंहपुर रोड निवासी जिला पंचायत के सदस्य सरदार सिंह परिहार के घर का है। 19 सितंबर को उनके बेटे आकाश का जन्मदिन था , अब ग्वालियर पुलिस गोली चलाने वाले की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की बात कर रही है | लेकिन ग्वालियर चम्बल संभाग में इस वीडियो ने धूम मचा दी है |