Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Sep-2021

डेंगू की रोकथाम को लेकर CM के निर्देश मध्यप्रदेश में कोरोना फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन डेंगू के मरीज लगतार बढ़ते जा रहा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, जबलपुर और इंदौर कलेक्टर को ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेनशन वार्ड तैयार करने का कहा है। प्रदेश के तीन महानगरों सहित मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा और छिंदवाड़ा में डेंगू के साथ चिकनगुनिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। छतरपुर में पिटाई का LIVE VIDEO बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में युवक की पिटाई का VIDEO सामने आया है। यह बाजना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां राशन लेने आए युवक को राशन धांधली पर आवाज उठाना महंगा पड़ गया। विरोध करने पर दबंगों ने लात-घूंसे, लाठी, डंडे से जमकर पीटा। मारपीट का वहां मौजूद लोगों ने VIDEO बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, सभी आरोपी अभी फरार हैं। रतलाम में यात्रियों से भरी बस रपटे पर लटकी रतलाम में शुक्रवार को कुडैल नदी पर बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां भाटपचलाना से रतलाम आ रही यात्री बस पुलिया पार करते समय रपट पर लटक गई। बस में 12 से 15 यात्री सवार थे। दरअसल देर रात हुई बारिश के बाद कुडैल नदी पर बनी रपट पर पानी बह रहा था। MP में लौटी मानसून की रंगत बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और लो प्रेशर एरिया के कारण प्रदेश में 12 सितंबर से बारिश का एक और स्पेल मिलेगा। इस दौरान भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि शनिवार शाम से लो प्रेशर एरिया के बनते ही 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पानी गिरेगा। श्योपुर में पार्वती नदी फिर उफान पर आ गई है। यहां श्योपुर-कोटा मार्ग पर मौजूद पुल डूब गया है। प्रशासन के अधिकारियों ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है। भोपाल में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल हुई खत्म भोपाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार दोपहर बाद खत्म हो गई। GMC (गांधी मेडिकल कॉलेज) डीन और कॉलेज काउंसिल से हुई बातचीत के बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली। कॉलेज मैनेजमेंट ने सभी कार्रवाई वापस लेने का वादा किया है। इसके बाद डॉक्टरों ने काम पर लौटने का फैसला ले लिया। दिग्विजय का मोहन भागवत पर तंज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर तंज कसा है। दिग्विजय ने कहा कि महिलाओं के मामले में तालिबान और RSS की सोच एक जैसी है। उन्होंने भागवत के एक पुराने बयान को तालिबान में महिलाओं की स्थिति से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर सवाल किया है। दिग्विजय के मुताबिक भागवत ने कहा था कि महिलाओं को घर-गृहस्थी संभालनी चाहिए। रेप के आरोपी को लोगों ने पीटा शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के हाथ बांधे और डंडों से जमकर पिटाई कर दी, फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो समेत SC-ST एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। MP में 24 घंटे में 5 नए कोरोना केस MP में कोरोना के नए मामलों को लेकर राहत है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 5 नए केस सामने आए हैं। इनमें इंदौर में 3 और भोपाल-सागर में 1-1 शामिल हैं। वहीं कोरोना से एक मौत भी हुई है। प्रदेश में अब 130 एक्टिव केस है। वहीं, रिकवरी रेट 98.65% और पॉजिटिविटी रेट 0.01% है।