सीएम धामी का स्वास्थ्य संवाद 1 कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव और तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी देहरादून में कार्यशाला आयोजित की... साथ ही..स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य संवाद पर आधारित कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर आयोजित इस कसर्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कई मंत्री, विधायक, नगर निकायों के जनप्रतिनिधि और डॉक्टर भी शामिल हुए। स्वास्थ्य सम्वाद-2021 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर मंथन किया गया। 2 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया... मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया करें...सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी चस्पा करें। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय। 3 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य से साढ़े 32 करोड़ रु एकत्र कर राम जन्मभूमि निर्माण के लिए भेजे गये है। इसमें एक करोड़ रुपए का योगदान ऋषिकेश, नीलकंठ, पैदल मार्ग पर गुफा में रहने वाले एक संन्यासी टाट वाले बाबा ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट को दिए। इसके अलावा 51 हजार से 5 लाख देने वाले 852 लोग हैं। 5 लाख से 99 लाख देने वाले 9 लोग शामिल हैं। 4 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के पर्वतारोहियों का एक दल उत्तराखंड में माउंट बलबला को फतह करने वाला पहला भारतीय दल बन गया है. आईटीबीपी पर्वतारोहियों ने 4 सितंबर को उत्तराखंड में माउंट बलबला पर चढ़ाई की. आईटीबीपी के मुताबिक इससे पहले 21,050 फीट ऊंची चोटी को आखिरी बार 1947 में स्विस पर्वतारोहियों ने फतह किया था. 5 सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा की उन्होने कहा कि कोरोना को लेकर जो भी भारत सरकार, प्रदेश सरकार से दिशा निर्देश मिलेंगे ...उसका शत प्रतिशत पालन किया जायेगा कोई भी कोताही नही बरती जायेगी। 6 कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड के संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मसूरी मॉल रोड़ स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया ......जंहा उन्होंने कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाये ....वही मांगे ना माने जाने पर काम बंद कर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी .....