Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
27-Mar-2021

बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के पोताशपुर से वोटिंग की शुरुआत में ही हिंसा की खबर आई। यहां कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, इसमें एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं पश्चिमी मिदनापुर के सालबोनी में माकपा उम्मीदवार सुशांत घोष पर हमले की खबर है। हमले का आरोप ज्डब् कार्यकर्ताओं पर लगा है। बंगाल और असम की 77 सीटों पर कुल 455 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों राज्यों में मिलाकर 1.54 करोड़ मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बंगाल में पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग भी सख्त नजर आ रहा है। दोनों राज्यों में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। बंगाल में केंद्रीय पुलिस बल की 730 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 100 पुलिसकर्मी हैं। यानी बंगाल में पहले फेज के दौरान सुरक्षा की कमान 73,000 पुलिसकर्मियों के हाथों में है। देश में कोरोना के आंकड़े डराने वाली दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 62,276 नए मरीज मिले। 30,341 ठीक हुए और 292 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र के हैं। यहां एक ही दिन में 36,902 संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़ा 11 सितंबर को आए पहले पीक से भी डेढ़ा गुना है। तब यहां 24,886 केस आए थे। देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1,61,275 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 28 मार्च से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी मॉल्स रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ऑनलाइन मीटिंग कर सभी जिलों के कलेक्टर को इसके निर्देश दिए। यह फैसला भीड़ को एक जगह इकट्‌ठा होने से रोकने और संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए लिया गया है। दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ब्राजील में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 82,558 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,600 लोगों की मौत भी हुई। यह महामारी की शुरुआत से अब तक एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 मार्च को 3,158 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई थी। अमेरिका की दक्षिण कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी देश के चर्चित यौन शोषण मामले में पीड़िताओं को 1.1 बिलियन डॉलर (करीब 8 हजार करोड़ रुपए) का मुआवजा देगी। यूनिवर्सिटी के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. जॉर्ज टिंडल पर अपने मरीजों के यौन शोषण और गाली-गलौज का आरोप था। तीन अलग -अलग मामलों में कोर्ट ने यह मुआवजा देने का आदेश दिया है। दक्षिणी मिस्र में दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई और 66 लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार को दक्षिणी मिस्र के सोहाग शहर में हुआ है। दुर्घटनास्थल पर दर्जनों एम्बुलेंस राहत कार्य में लगी हैं। 50 से अधिक घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. केएल राहुल के शतक और कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए. कोविड के दौरान घर से काम करने की सुविधा एंप्लॉयीज को इतनी पसंद आई है कि उसको जारी रखने के लिए ज्यादातर वर्कर सैलरी में कटौती को भी तैयार हैं। एक ग्लोबल स्टडी के मुताबिक, लगभग तीन चैथाई एंप्लॉयी आने वाले समय में ज्यादा रिमोट वर्क करना पसंद करेंगे। 83 फीसदी वर्कर्स का कहना है कि उनको रिमोट वर्क की सहूलियत मिलती रही तो वे कंपनी के साथ बने रहना चाहेंगे। ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सऊदी अरब ने क्रूड के उत्पादन में कटौती कम करने की बात नहीं मानी, इसलिए भारत उन देशों से ऑयल खरीद सकता है, जहां सस्ते में मिलेगा और लेनदेन की शर्तें आसान होंगी। ओपेक के अलावा दूसरे ऑयल निर्यातक देशों ने 4 मार्च को अपना उत्पादन घटाए रखने का फैसला किया था।