Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Dec-2020

प्रदेश सरकार द्वारा सूदखोरों पर शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है. इसके बावजूद सूदखोरों द्वारा ब्याज लेने वाले लोगों का उत्पीड़न किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसा ही एक मामला नरसिंहपुर इलाके में सामने आया है, जहां एक टीचर द्वारा कर्ज के पैसे ना चुकाए जाने पर सूदखोरों ने उसकी बेइज्जती की, जिससे आहत होकर टीचर ने आत्महत्या कर ली. घटना नरसिंहपुर के कपूरी इलाके की है. जहां रहने वाले लखनलाल चौरसिया ने सूदखोरी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. दरअसल लखन चौरसिया ने बिलगवा गांव के सुरेश पटेल से ब्याज पर पैसा लिया था. शहडोल के जिला अस्पताल में 10 दिन में 14 मासूमों की मौत हो चुकी है, लेकिन सिस्टम अब भी लापरवाह है। स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके हैं। इमरजेंसी सेवाएं बंद हैं। भास्कर गांवों में जाकर उन परिवार वालों से मिला, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया। पता चला उनका दर्द जानने न कोई अफसर पहुंचा न नेता। इन गांवों में डॉक्टर-नर्स तो पहले से नहीं है, आंगनबाड़ी की टीम भी गायब मिली। कलेक्टर सत्येंद्र सिंह भी वहां नहीं पहुंचे। बुढ़ार सीएससी बीएमओ को खानापूर्ति के लिए हटाया गया। शहडोल में मासूमों की मौतों की घटनाओं के 11 दिन बीतने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सोमवार को वहां के लिए रवाना हो रहे हैं। इस बीच में दो जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं, जिनमें डॉक्टरों को क्लीन चिट दी गई, जबकि वहां की कमियों पर सवाल उठाए गए। यह भी कहा गया कि परिजनों ने बच्चों को अस्पताल लाने में देरी की। वे गंभीर थे। जांच में यह बात सामने आ रही है कि ज्यादातर मामलों में परिजनों ने सही समय पर बच्चों को अस्पताल नहीं भेजा या लाए। फिर भी मैं खुद कल जा रहा हूं। जो भी कमियां या दोषी मिलेगा, नहीं छोड़ूंगा। कलेक्टर, सीएमएचओ से लेकर सिविल सर्जन तक इसमें शामिल हैं। कोरोना से जंग में हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने भी अपनी तरफ से अनूठा योगदान दिया है। कोर्ट ने 200 से ज्यादा मामलों में जमानत इसी शर्त पर दी कि वे अस्पतालों को कोरोना से लड़ने के लिए सैनिटाइजर, मास्क आदि दान करेंगे। यहां तक कि दान के बाद उनसे रिपोर्ट भी मांगी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करते हुए जमानत, अग्रिम जमानत के मामलों में करीब एक हजार लीटर सैनिटाइजर, पांच हजार मास्क और 1500 पीपीई किट कोरोना वॉरियर्स के लिए अस्पतालों में भिजवाई गई हैं। रविवार काे इंदौर आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अजीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कारण इनमें बढ़ोतरी हुई है। कुछ देशों में आंतरिक संघर्ष के कारण भी कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। प्रधान ने इंदौर की साफ-सफाई की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लगातार चार बार सफाई में नंबर वन इंदौर में कचरा कलेक्शन का मॉडल ग्लोबल बन चुका है। मैं देश-दुनिया में जहां भी जाता हूं, वहां ऐसा मॉडल नहीं है। इसका पूरा श्रेय यहां की जनता, राजनीतिक नेतृत्व और अफसरों को जाता है। पशुपतिनाथ मंदिर को ख्याति उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक संस्था ने 3700 किलो का महाघंटा बनवा लिया है। राशि के अभाव में उसे लाने का काम करीब एक साल से रुका है। हाल ही में विधायक ने बचे करीब 3 लाख विधायक निधि से देने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रशासन व सामाजिक संस्था ने शिवरात्रि से पहले महाघंटा को मंदसौर लाने का निर्णय कर लिया है। संस्था के जिम्मेदार जल्द मुहूर्त निकलवाकर महाघंटा को लाने की बात कह रहे हैं। भोपाल कलेक्टर ने कहा है कि अब भोपाल के बाजार रात 8 के बजाय 10 बजे तक खुले रखे जा सकते हैं। हालांकि लोग जरूरत पड़ने पर ही देर रात घर से निकलें। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक दिन पहले यह कहा था कि इंदौर और भोपाल कलेक्टर चाहें तो रात 10 बजे तक बाजार खुले रखने के लिए विचार कर सकते हैं। इंदौर के बाद अब भोपाल में भी यह सहमति बन गई है। कलेक्टर भोपाल ने बताया कि यह लोगों की सुविधा के लिए लिया गया फैसला है। काेरोना बेहद नाजुक दौर में है। ऐसे में लोग आवश्यकतानुसार ही घरों से बाहर निकलें। बेवजह निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के 56 नगरीय निकायों में वोटर लिस्ट का समरी रिवीजन 14 दिसंबर तक पूरा हो रहा है, जिनमें 30 नगर परिषद वे हैं, जिनका गठन अभी हुआ है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में नगर सरकारों के चुनावों की घोषणा कर सकता है। प्रदेश में कुल 404 नगरीय निकायों में से 345 नगरीय निकायों के चुनाव कराया जाना है, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। 59 नगरीय निकाय ऐसे हैं जिनका कार्यकाल 1 जनवरी 2021 के बाद भी बाकी रहेगा इस लिहाज से इन निकायों में चुनाव नहीं होगा। कृषि कानूनों के विरोध में भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के किसान रविवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंच गए। किसानों के एकत्रित होने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। किसान यहां से घुटने के बल आगे बढ़ने लगे तब पुलिस ने उन्हें वहींं रोक दिया। किसानों ने कहा कि वे नए कानून के विरोध में हैं। ये किसान यहां से बाद में नीलम पार्क पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि किसान अनिश्चितकालीन धरना देंगे। सोमवार से किसान नीलम पार्क में धरने पर बैठेंगे। यदि आप अपने आधार कार्ड में काेई अपडेशन या न्यू एनराेलमेंट कराना चाहते हैं और आपने ऑनलाइन अपाइंटमेंट नहीं लिया है ताे भी आपका यह काम रुकेगा नहीं। आप सीधे सेंटर पर पहुंचकर यह काम करा सकेंगे। यूआईडीएआई सेंटर मैनेजर इबरार अहमद ने बताया कि लाेगाें की सहूलियत के मद्देनजर हाल ही में यह निर्णय लिया गया है। सेंटर पर राेजाना करीब 450 लाेग पहुंच रहे हैं। भोपाल सहित पूरे मध्‍य प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ अजब-गजब सा हो रहा है। राजधानी की बात करें तो यहां 79 साल बाद दिसंबर के दिन इतने गर्म हो रहे हैं। भोपाल में 11 दिसंबर 1941 को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज हुआ था। अब रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में देश के विभिन्न स्थानों पर बने तीन सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे दिन तो गर्म हो रहे हैं, लेकिन रात में कुछ ठंडक बरकरार है। साथ ही 12-13 दिसंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी आवंटित सरकारी बंगले में ही रहेंगी। बल्कि उन्हें नोटिस देने वाले पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा की शासन ने ग्वालियर से भोपाल रवानगी डलवा दी। सीधे मौजूदा मंत्री को नोटिस जारी करने की चूक को कार्यपालन यंत्री ने दुरूस्त कर नोटिस निरस्त भी किया था लेकिन देर हो गई। मंत्री को बंगला खाली करने का नोटिस इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ और मंत्री तक भी पहुंच गया। शासन ने कार्यपालन यंत्री को भोपाल अटैच कर कार्यपालन यंत्री आरके गुप्ता को अस्थाई प्रभार सौंपा है। सीधे प्रदेश की सरकार की ही मंत्री से बंगला खाली कराने के नोटिस पर कार्यपालन यंत्री ने कैसे साइन कर दिए,यह सरकारी महकमे में चर्चा और सवाल दोनों हैं।