Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Apr-2026

​भोपाल/विदिशा। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आनंद जाट ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मास्टर प्लान को माफिया प्लान करार दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि विदिशा की बेशकीमती विदिशा उद्वहन सिंचाई परियोजना की सरकारी नहरों को पाटकर वहां भाजपा से जुड़े रसूखदारों ने पेट्रोल पंप और कॉलोनियां तान दी हैं। ​जाट ने सीधा आरोप लगाया कि 2005 में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही भू-माफियाओं का साम्राज्य शुरू हुआ जिसे मामा ही माफिया के नारे से जोड़ा। कांग्रेस का कहना है कि 30 दिसंबर 2022 को किया गया सुराज कॉलोनी का वादा भी जुमला निकला। चेतावनी दी गई है कि यदि अवैध निर्माण तुरंत नहीं ढहाए गए तो कांग्रेस उग्र जन-आंदोलन करेगी।