सीएम बोले- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे माफी मांगेंPM पर टिप्पणी निंदनीय तमिलनाडु चुनाव प्रचार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को आतंकवादी कहने पर एमपी के मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। सीएम मोहन यादव ने बयान की निंदा करते हुए खड़गे से माफी मांगने की मांग की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का इस तरह का बयान गैर-जिम्मेदाराना है उनको अपने आचरण और व्यवहार पर विचार करना चाहिए। खड़गे के बयान पर इंदौर में भाजपा नेताओं का पलटवार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया है। इंदौर में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे पार्टी के दिग्गज नेताओं ने खड़गे के इस बयान को लेकर कांग्रेस की जमकर घेराबंदी की। भाजपा नेताओं ने एक सुर में इसे देश का अपमान और कांग्रेस की हताशा करार दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के अध्यक्ष से ऐसे मर्यादित आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती। लॉलीपॉप दिखाने पर बवाल धक्का-मुक्की में गिरीं रीना बौरासी । भोपाल की सड़कें आज सियासी अखाड़ा बन गईं। महिला आरक्षण की लड़ाई अब पोस्टर और झुनझुने से निकलकर धक्का-मुक्की तक पहुँच गई है। दरअसल बीजेपी की जन आक्रोश रैली के जवाब में आज महिला कांग्रेस ने भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पीसीसी दफ्तर से बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ रहे पैदल मार्च को पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार को घेरने के लिए सांकेतिक रूप से लॉलीपॉप और झुनझुने लहराए। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान मची अफरा-तफरी में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी अपना संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिर गईं जिसके बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। कार्यकर्ताओं ने वहीं सरकार का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी और प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रूपाली शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी आरक्षण के नाम पर परिसीमन का जाल बुनकर महिलाओं को ठग रही है। मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे शेल्टर होम भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए शेल्टर होम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शेल्टर होम में मरीज के परिजनों को रुकने और खाने की व्यवस्था सस्ती दरों पर मिल सकेगी। यह व्यवस्था निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में भी लागू होगी। सागर में खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ी नहीं चलेगी—कलेक्टर प्रतिभा पाल का अल्टीमेटम कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्रशासन सख्त तेवर में नजर आया। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। बंडा सिंचाई परियोजना के डूब प्रभावित किसानों के मुआवजे को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश दिए और कहा कि किसी भी किसान को भुगतान में परेशानी नहीं होनी चाहिए अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने तहसील स्तर की जनसुनवाई की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। साथ ही खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने को कहा। उन्होंने दोहराया कि अगली जनसुनवाई से पहले सभी लंबित आवेदनों का समाधान जरूरी है वरना जवाबदेही तय की जाएगी। धीरेंद्र शास्त्री बोले-नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले प्रयागराज में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के दौरान लेंसकार्ट कंपनी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा- एक कंपनी है उसका नाम लेंसकार्ट है उसने बोला है अपनी कंपनी के वर्करों को कि हमारे यहां कोई तिलक लगा के नहीं आ सकता मंगलसूत्र पहन के नहीं आ सकता सिंदूर लगा के नहीं आ सकता…। पं. धीरेंद्र ने कहा कि तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले भारत में काहे को मर रहा है? खंडवा सांसद के छोटे भाई ने किया सुसाइड खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल (58) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बुधवार तड़के करीब 4 बजे अपने गृह ग्राम बोहरडा में खेत के कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से 3 घंटे की मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे भस्म आरती के पश्चात मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।