Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
22-Apr-2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त कंट्रोल रूम में बैंक प्रबंधकों की बैठक भरोसे के रिश्तों में निवेश कर फंसे आवेदक एसपी से की शिकायत नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। संसद में इस अधिनियम का बिल पारित नहीं होने पर भाजपाईयों ने विरोध जताना प्रारंभ कर दिया है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से जन आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आंबेडकर चौक पर पुतला दहन कर महिलाओं के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया गया रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने पर आक्रोश जताया नगर पालिका बालाघाट अध्यक्ष भारती ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार दिलाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम तैयार किया था लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसे संसद में पारित नहीं होने दिया। मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ शावक की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर मौत स्वाभाविक कारणों से होने के संकेत मिले हैं हालांकि वन विभाग ने अंतिम रिपोर्ट आने तक जांच जारी रखने की बात कही है कान्हा टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र सरही के बड़े अमाही नाला क्षेत्र में 21 अप्रैल को एक नर बाघ शावक मृत अवस्था में पाया गया। यह घटना बीट सरहीनकान कक्ष क्रमांक 668 (69) में दर्ज की गई जिसके बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। बालाघाट में बैंक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस-बैंक समन्वय को बेहतर करने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के बैंक प्रबंधकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सुरक्षा संबंधी कई अहम निर्देश जारी किए गए। यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुई जिसमें जिले के विभिन्न राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में बैंक परिसरों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पुलिस एवं बैंक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी बैंक शाखाएं अपने संबंधित थाना एवं बीट अधिकारी के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समन्वय को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक बैंक के लिए नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर मुख्यालय के गुजरी बाजार में स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंदिर का स्थापना महोत्सव २३-२४ अप्रैल को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया जाएगा। इस संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारी ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इस वर्ष मंदिर निर्माण को १४ वर्ष पूर्ण हो रहा है। इस वर्ष भव्य चतुर्दश स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर २३ अप्रैल की शाम ७ बजे से मेरा भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा भजन के गायक नंदू ताम्रकार एण्ड पार्टी द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। २४ अप्रैल को हनुमान जी की पूजा अर्चना व हवन कर दोपहर १२ बजे से शाम ६ बजे तक विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में श्रद्धालुजनों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है। परसवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चटरीटोला में 55 वर्षीय महिला की कीटनाशक दवा के सेवन से ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी में मिलने पर पुलिस ने मृितका श्यामवती पति धीरसिंह मर्सकोले का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी परसवाड़ा थाना को भेजी जाएगी। बताया गया कि मृतिका बीमार रहती थी जिससे परेशान होकर ऐसा कदम उठाया होगा। हालांकि कीटनाशक का सेवन करने का कारण अज्ञात है। बालाघाट में भरोसे के रिश्तों के बीच पैसों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आवेदक जितेंंद्र भगत विनोद भगत और मनीषा भगत ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि जमीन प्लॉटिंग के नाम पर लाखों रुपए लेकर उन्हें ठगा गया और बाद में राशि लौटाने के बजाय टालमटोल किया जा रहा है आवेदकों का कहना है कि जमीन खरीदकर प्लॉटिंग के कार्य में निवेश कराने के नाम पर उनसे चरणबद्ध तरीके से करीब 63 लाख रुपए लिए गए। इसमें बैंक चेक के माध्यम से 40 लाख 20 लाख और 3 लाख रुपए नकद शामिल हैं। बदले में एक वर्ष के भीतर लाभ सहित करीब 1.25 करोड़ रुपए लौटाने का आश्वासन दिया गया था। तय समय बीत जाने के बाद भी राशि वापस नहीं की गई। जब आवेदकों ने पैसा मांगा तो उन्हें टालमटोल किया गया और बार-बार अलग-अलग बहाने बनाए गए। यहां तक कि आरोप है कि अनावेदकों ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए विवाद की स्थिति पैदा की और झूठे आश्वासन देकर समय निकालते रहे।