Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Apr-2026

ऋषिकेश में आईडीपीएल पुलिस चौकी परिसर में खड़े दर्जनों वाहनों में अचानक आग लग गई। आग लगने से चौकी में अफरा तफरी मच गई। चौकी के बाहर आने जाने वाले लोगों के भी भीषण आग देख रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर वाहनों में लगी आग को बुझाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे आग पुलिस चौकी और दूर खड़े अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची। प्रथम दृष्टि 30 वाहनों में आग लगने की जानकारी पता चली है। यह सभी वाहन आग लगने के कारण कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। चार धाम यात्रा 2026 का विधिवत आगाज हो चुका है आज चारधाम यात्रा के चौथे दिन बुधवार सुबह 8 बजे केदारनाथ के कपाट विधिवत खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया मुख्य पुजारी के साथ रावल और हक-हकूकधारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू करदी है। कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं सेना के हेलिकॉप्टर ने भी पुष्पवर्षा की है। पहले दिन 8 से 10 हजार भक्तों के दर्शन करने का अनुमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम में मौजूद हैं। वह यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा करेंगे। केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा के दर पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा जहां हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सीएम धामी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस बार बद्री-केदार मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए हैं जिससे कम समय में और व्यवस्थित तरीके से दर्शन संभव हो पा रहे हैं मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है जो इस वर्ष एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर संकेत कर रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देवभूमि को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें ताकि ‘ग्रीन यात्रा’ का संदेश पूरे देश में पहुंचे। संसद में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित होने में विपक्षी दलों द्वारा कथित बाधा पहुँचाने और इसे गिराए जाने के विरोध में आज ऋषिकेश के कोयल घाटी क्षेत्र में भारी जन-आक्रोश देखने को मिला। भाजपा युवा मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। इस विरोध प्रदर्शन में छात्राओं स्थानीय जनप्रतिनिधियों वंदे मातरम ग्रुप और हिन्दू रक्षा मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया चारधाम यात्रा और बढ़ती मांग के बीच गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि मध्य एशिया के संकट के बाद गैस की डिमांड बढ़ी है और आपूर्ति भी प्रभावित हुई है ऐसे में कालाबाजारी और रिफिलिंग की शिकायतें सामने आने लगी थीं। इसे देखते हुए घरेलू गैस वितरण को व्यवस्थित करने के साथ-साथ कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है जो लगातार छापेमारी और निरीक्षण कर रही है। अब तक 10 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं 1000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 8 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है उत्तराखंड कांग्रेस का कल विधानसभा भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह में बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार अगर महिलाओं के हित में वास्तव में फैसला लेना चाहती है तो विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस को कोसने के बजाय प्रदेश में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के कानून को बनाकर लागू करने का काम करे। साथ ही उन्होंने बताया कि विधानसभा के बाहर किए जा रहे इस विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे जो भाजपा के फेक नैरेटिव के खिलाफ धरना देंगे।