Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Nov-2020

शिवपुरी के एक एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने सोनी टीवी और मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा पर अपने टीवी शो के जरिए समाज में फूहड़ता फैलाने के आरोप लगाए हैं। एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने फिल्म एक्टर कपिल शर्मा और सोनी टीवी पर अपने शो में अदालत की अवमानना के भी आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एडवोकेट ने एफआईआर की मांग करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत सौंपी है। एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि कपिल शर्मा के शो में 29 दिसंबर 2019 के एक कार्यक्रम में जो सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ। इस शो में अदालत लगाई गई और इसमें कपिल शर्मा और उनके सहायक कलाकारों ने शराब की बोतल लेकर यहां पर शराब पी। इस शो में अदालत के अंदर शराब का सेवन करना दिखाया गया। इसे मैंने और मेरे परिवार ने देखा। इस दौरान कही भी कोई चेतावनी या संदेश नशे से बचने का नहीं आया। यहां पर नियमों का ताक पर रखा गया। इसके अलावा इस शो में द्विआर्थी संवाद भी आते हैं। यह शो नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। इस शो की एक कलाकार भारती सिंह पर ड्रग्स के आरोप लगें हैं। वकील ने अपने शिकायती आवेदन में कपिल शर्मा और सोनी टीवी पर फूहड़ता फैलाने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।