Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Nov-2020

अशोक नगर :- कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज अशोकनगर में समाधि स्थल स्थित गो उपचार केंद्र व गौ सेवा आश्रम( पठार )पर क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव ने पहुंचकर गौ माता की पूजन की व गौमाता को गुड़ खिलाया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव द्वारा गौ सेवकों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि गोपालक भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गोपालन करके गौ का महत्व सिखलाया है। गौमाता से प्राप्त गोबर, गोमूत्र,दुग्ध इत्यादि हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं ।36 कोटि देवी-देवताओं का गौ माता में वास माना गया है। घर-घर में गौमाता आस्था का प्रतीक हैं।हिंदुओं में गौ को पूजनीय माना गया है। उन्होंने गौ उपचार केंद्र,समाधि स्थल का निरीक्षण किया ,जहां पर उपचार रत गौ माताओं को उन्होंने देखा व उनकी सेवा करने वाले गौसेवक सोनू जैन सहित सभी गौ सेवकों को उन्होंने सम्मानित किया व उनके सेवाकार्य की काफी सराहना की।