Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Nov-2020

1. मुरैना उपचुनाव कराने के बाद जबलपुर पुलिस के जवानों को लेकर लौट रही बस खाई में उतर गई। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में झलौन के पास ये हादसा हुआ। बस में 20 पुलिस कर्मी सवार थे। हादसे में सिर्फ चालक को चोट आई है। बाकी पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे की खबर पाकर जबलपुर से आरआई मौके पर पहुंचे और जवानों को दूसरे वाहन से जबलपुर रवाना किया।जबलपुर से उपचुनाव में मुरैना-ग्वालियर में कुल 860 पुलिस जवान और 150 होमगार्ड जवान 43 बसों से रवाना हुए थे। उपचुनाव के बाद बल बुधवार को वापस लौट रहा था। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में झलौन के पास बस एमपी 22 जी 1665 अनियंत्रित होकर 30 फीट ढलान वाली खाई में चली गई। हादसे के बाद बस में सवार पुलिस कर्मियों में चीख पुकार मच गई। बस में महिला आरक्षक भी सवार थी। 2 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वर दास रोहाणी को उनकी पुण्य तिथि पर आज श्रद्धांजलि दी गई। सर्किट हाउस नंबर एक के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर विधायक अशोक रोहाणी, ने माल्र्यापण किया। केंट विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दादा के श्रद्धांजलि दी। लघु एवं उद्योग मंत्री पारस सकलेचा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 3 करवाचौथ के दिन ही पति से विवाद के बाद 30 वर्षीय महिला ने फंदे पर झूल गई। एक दिन पहले वह पति के साथ करवाचौथ की शॉपिंग करने गई थी। गत सुबह 10 बजे के लगभग किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था। पति क्रेन चलाता है। उसने करवा चौथ के चलते छुट्टी ली थी। विवाद के बाद वह घर से सदर की ओर निकल गया था। 10 से 11.30 बजे के बीच में महिला ने आत्महत्या कर ली। 6 वर्षीय इकलौती बेटी के शोर मचाने पर लोगों को घटना के बारे में पता चला। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि पटेल मोहल्ला निवासी नरेंद्र पटेल की सात वर्ष पहले नटवारा शहपुरा निवासी बिंदिया पटेल से शादी हुई थी। उनकी छह वर्ष की कार्वी नाम की बेटी है। 4 56 वर्षों से हिंदू-मुस्लिम के बीच चला आ रहा जबलपुर मस्जिद विवाद अंतत: हल हो गया। दरअसल, औलिया मस्जिद की जमीन को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चलती रही, लेकिन मामला गोहलपुर टीआई के प्रयास से दूर हो गया। इसके लिए 70 साल पुराना रिकॉर्ड खंगाला गया। विवाद से जुड़े हिंदू-मुस्लिम पक्षों को एक जाजम पर लाकर पांच बैठकें भी करवाई गईं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से बाउंड्रीवॉल बना दी गई। विवाद की जटिलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौजूदा डीजीपी विवेक जौहरी भी जबलपुर एसपी रहते हुए समस्या का निराकरण नहीं करा पाए थे। अब टीआई, सीएसपी, एएसपी और एसपी को साम्प्रदायिक एकता, सद्भावना का राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए कलेक्टर की ओर से अनुंशसा की गई है। 5 देश के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फवारी का असर यह है कि न्यूनतम तापमान में पिछले तीन-चार दिनों से एकदम गिरावट दर्ज हो रही है। इस सीजन की सबसे अधिक ठण्ड बुधवार को दर्ज हुई जिसमें न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहा। अधिकतम तापमान हालाँकि सामान्य से ऊपर है पर ठण्डी हवाओं का असर सुबह और रात के वक्त ज्यादा महसूस हो रहा है।शहर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक बीजे जैकब के अनुसार उत्तर से आने वाली हवाओं की वजह से अचानक ठण्डक का अहसास बढ़ गया है। सामान्य तौर पर नवंबर के प्रथम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहता है लेकिन इस बार इसमें गिरावट दर्ज हो रही है। फिलहाल शहर के आसपास एक किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से उत्तरी हवा चल रही है। आने वाले 24 घण्टों में मौसम शुष्क रहेगा। 6 कोरोना संक्रमण की वजह से देरी से प्रारंभ हुए शैक्षणिक कार्यक्रम को समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी ने सालाना कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कम समय के बावजूद शिक्षण विभाग को समय पर कोर्स पूरा करने के लिए कहा है। संस्थान चाहे तो कोर्स पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगा सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने भी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 11 जनवरी 2021 का समय दिया है। वहीं 30 जनवरी तक नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने 11 नवंबर से 17 नवंबर तक दिवाली का अवकाश तय किया है। 7 बरगी नगर में केबल ऑपरेटर के ऊपर विगत दिनों जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अंसार आरोपीयो के ऊपर सख्त कारवाही को लेकर और बरगी थाने में पुलिस द्वारा आरोपियो पर मामूली धारा दर्ज करने को लेकर पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुँचा ,,जहा पीड़ित मोहम्मद अंसार ने एएसपी शिवेश सिंह बघेल से कारवाही की मांग को लेकर बताया कि वह बरगी नगर में केबल ऑपरेटर है ,,विगत दिनों क्षेत्र के ही रहने वाले फैजान,संजय नूर मोहम्मद,गुलाम नबी,इकबाल,ने फ्री केबल लगवाने को लेकर आये दिन विवाद करते थे 20 तारीख को उन्होंने फ्री केवल लाइन लगाने को लेकर विवाद करते हुए ड्रॉज में रखे वसूली के 25000 हजार रुपये लूटते हुए अचानक धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ,,वही पुलिस को जब रिपोर्ट दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने 6 आरोपियो की जगह 4 आरोपियों के नाम दर्ज किए साथ ही आरोपियो से सांठगांठ कर उनके ऊपर मामूली धाराएं लगा दी 8 जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार नियंत्रण में ही है। बुधवार को भी नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही। 1587 सैंपलों की रिपोर्ट में 33 नए मरीज मिले हैं, जबकि 44 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। बीते 24 घंटों में एक भी कोरोना पीडि़त की मौत नहीं हुई है। रिकवरी रेट बढऩे पर एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 574 हो गई है।देश में भी कोरोना के मोर्चे पर राहतभरी खबर है। रोज मौतों के मामले में भारत तीसरे पर आ गया है। पहले पर अमेरिका है, जहां 24 घंटे में 1,199 मौतें हुई। उसके बाद फ्रांस आ गया है, जहां 854 जानें गई। भारत में इस दौरान 718 जानें गईं। इन्हें मिलाकर कुल 1.24 लाख से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। सक्रिय मरीजों के मामले में भी देश की स्थिति सुधर रही है। देश में अब 5.27 लाख के करीब सक्रिय मरीज बचे हैं, जो दुनिया के 4.24त्न हैं।