Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Oct-2020

देश मे मुस्लिम त्यौहारों की मुख्य आयोजक ऑल इण्डिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के आह्वान पर इस बार ईद मिलादुन्नबी का पर्व खास ओर अनोखे अंदाज में मनाएंगे।सभी घरों और दुकानों पर चिराग रोशनी होगी और हरे परचम यानी झंडे फहराए जाएंगे।कोविड 19 को देखते हुए इस साल रिवायती जुलूस नही निकला जाएगा। वीओ-हर साल परम्परागत निकलने वाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस इस बार नही निकलेगा।ये एलान मुस्लिम त्योहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष औसाफ़ शाहमीरी खुर्रम ओर कांग्रेस विधयाक आरिफ मसूद ने किया।उन्होंने बतया की इस बार कोविड 19 के चलते ये फैसला लिया गया है।अब ईद मिलादुन्नबी पर जलसा ओर घरो में दुआ की जाएगी।आने वाले समय मे जुलूस ओर अखाड़ा भी निकला जाएगा।मसूद ओर खुर्रम ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व खास ओर अनोखे अंदाज में मनाएंगे।सभी घरों और दुकानों पर चिराग रोशनी होगी और हरे परचम यानी झंडे फहराए जाएंगे।