Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Aug-2020

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस के 4 अफसरों की टीम बुधवार को पटना लौट आई है। उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि वहां काम करना बहुत मुश्किल था। सीनियर ऑफिसर्स का पूरा सपोर्ट मिला, जिससे हम काम कर पाए। हमारी जांच में जो जानकारी सामने आई है वह सीबीआई के लिए अहम साबित होगी। मुंबई गई इस टीम में पुलिस अधिकारी कैसर, मनोरंजन भारती, निशांत और दुर्गेश शामिल थे। उन्होंने कहा कि अब मामला सीबीआई के पास है इसलिए जांच के बारे में ज्यादा बताना संभव नहीं है। सास भी कभी बहू थी और कहानी घर-घर की सीरियल से लोकप्रिय एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 44 साल के समीर ने मलाड स्थित अपने किराये के फ्लैट में अपने घर के किचन में पंखे में कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली है। समीर बीते 15 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम रहे थे। उन्होंने 2005 में दिल क्या चाहता है सीरीयल से डेब्यू किया था। 2014 में वे फिल्म हंसी तो फंसी में भी नजर आए थे। मुम्बई की बॉलीवुड-टीवी एंटरटेनमेंट में जून के महीने से अब तक ये चौथी बड़ी खुदकुशी बताई जा रही है। इससे पहले सेलेब मैनेजर दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत और क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता आत्म हत्या कर चुके हैं। अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके के कोविड अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। आग अस्पताल के चौथी मंजिल पर लगी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ट्रस्टी भारत महंत और एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रेय हॉस्पिटल को सील कर दिया है। 41 मरीजों को सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुंबई में मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है। इससे पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुंबई, ठाणे और पालघर में आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। राहत और बचाव के लिए महाराष्ट्र में 20 टीमें तैनात की गई हैं। अकेले मुंबई में ही 5 टीमें काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से आज घर से नहीं निकलने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री ठाकरे से बात कर हालात पर चर्चा की है। बुधवार को मुंबई की बारिश का हाल निसर्ग तूफान के दिन से भी ज्यादा खतरनाक थी। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के वेस्सू गांव के भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद पर आतंकियों ने गुरुवार को फायरिंग कर दी। उन्हें 5 गोलियां लगीं। सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आतंकियों ने सज्जाद के घर के बाहर ही उन पर फायरिंग कर दी। भाजपा नेताओं पर आतंकी हमले की 48 घंटे में दूसरी घटना है। 4 अगस्त की शाम आतंकियों ने भाजपा के ही सरपंच आरिफ अहमद को कुलगाम के मीर बाजार में गोली मार दी थी, वे गंभीर रूप से घायल हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने का एक साल 5 अगस्त को पूरा हुआ है। मध्य प्रदेश के बासमती चावल को जीआई टैगिंग दिलाने को लेकर पंजाब ने आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निंदा की और कैप्टन का यह कदम राजनीति से प्रेरित बताया। शिवराज ने कहा- मैं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह पूछना चाहता हूं कि आखिर उनकी मध्यप्रदेश के किसान बंधुओं से क्या दुश्मनी है? यह मध्यप्रदेश या पंजाब का मामला नहीं, पूरे देश के किसान और उनकी आजीविका का विषय है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज का जिक्र करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सैफुद्दीन सोज ने लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। जम्मू-कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।