पायलट मच्छर को UAE का सम्मान राष्ट्रपति ने गले लगाया UAE ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को मंगलवार को सबसे बड़े सम्मानों में से एक जायद II- फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया। इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छर को गले लगाया। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने स्मित को अपने देश की पहचान बताया।फ्लाईदुबई फ्लाइट के पायलट मच्छर ने 30 सितंबर को प्लेन क्रैश कराने की कोशिश नाकाम कर दी थी। यह प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इस दौरान को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था। विधानसभा चुनाव से पहले तबादले के आदेश जारी निर्वाचन आयोग ने 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत पांच राज्यों गोवा मणिपुर पंजाब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए हैं।आयोग ने संकेत दिया है कि इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च से मई 2027 के बीच समाप्त हो रहा है। बेंगलुरु मेट्रो में चोरी-छिपे महिला का वीडियो बनाने का आरोप बेंगलुरु मेट्रो में सफर के दौरान एक महिला ने युवक पर चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला की पहचान सौपिका के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम 4:30 बजे व्हाइटफील्ड में मेट्रो ट्रेन के अंदर हुई। महिला ने घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। केरलम में यहूदी प्रार्थनास्थल के पास आगजनी आतंकी साजिश थी केरलम के कोच्चि में ऐतिहासिक यहूदी सिनागॉग (प्रार्थनास्थल) के सामने 12 अक्टूबर को हुई आगजनी को पुलिस ने बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा बताया है। पुलिस के मुताबिक 32 साल के आरोपी एबिन पॉल ने यह आग लगाई थी। कोच्चि के पुलिस कमिश्नर कलिराज महेश कुमार ने कहा कि 12 अक्टूबर की सुबह किया गया हमला एक टेस्ट केस था। आरोपी को पहले कोच्चि में खुद को साबित करने के लिए कहा गया था। तूफान अर्नब आंध्रप्रदेश से टकराया रफ्तार 135kmph चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम अनकापल्ली काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है।निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के चलते 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने 4000 साइक्लोन शेल्टर बनाए हैं।