Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-May-2020

सांची विधानसभा और रायसेन नगर ग्रामीण के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उनका स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी एवं रामपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में रायसेन नगर, ग्रामीण एवं सांची विधानसभा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, जिला पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, ग्रामीण अध्यक्ष, यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष, सरपंच, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं 200 से अधिक कांग्रेस सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।